ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। गौलापार में चोरगलिया आमखेड़ा जिला पंचायत सदस्य पद पर निर्दलीय प्रत्याशी लीला बिष्ट ने भाजपा प्रत्याशी अनीता बेलवाल को बड़े अंतर से चुनाव हराया है ।

उन्होंने अपनी इस जीत का श्रेय अपनी जनता और पति अर्जुन बिष्ट के संघर्ष और कड़ी मेहनत को दिया है।

उनका कहना है कि वो गौलापार चोरगलिया क्षेत्र में तेजी से विकास कार्य करेंगी, निर्दलीय लीला बिष्ट ने भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंडल अध्यक्ष मुकेश बेलवाल की पत्नी अनीता बेलवाल को बड़े अंतर से चुनाव हराकर जीत दर्ज की है।

इस बार पंचायत चुनाव में अधिकतर महिला प्रत्याशी जीत दर्ज कर रही है।

यह भी पढ़ें :  दर्दनाक हादसा: हाईवे पार कर रहे युवक को अज्ञात वाहन ने कुचला, मौके पर मौत
error: Content is protected !!