ब्रेकिंग न्यूज़
भीमताल : गांव-गांव पहुंचकर मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सुनी जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देशहल्द्वानी में नीम करौली बाबा जी के स्थापना दिवस पर सशक्त एकता उद्योग व्यापार मंडल एवं सवर्ण शक्ति संगठन द्वारा भव्य भंडाराकैंची धाम स्थापना दिवस पर अखिल एकता उद्योग व्यापार मंडल द्वारा शरबत प्रसाद का वितरणहल्द्वानी में आयोजित विकसित भारत संकल्प सम्मेलन में प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्षों की उपलब्धियों पर हुई चर्चानैनीताल पुलिस के उत्कृष्ट प्रबंधन में आस्था का महाकुंभ: 01 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, पूरी रात्रि भी जारी रहा भक्तों का उत्साह, बाबा नीम करौली महाराज के दरबार में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, बारिश भी नहीं डिगा सकी विश्वास
खबर शेयर करे -

प्रयागराज: इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में बम धमाका होने से हड़कंप मच गया है। ये एक देसी बम था, जो पीसीबी हॉस्टल के रूम नंबर 68 में फटा। मिली जानकारी के मुताबिक, एक छात्र द्वारा देसी बम बनाते समय ये धमाका हुआ।

बम फटने से 2 छात्र घायल हुए हैं। घायल छात्र को एसआरएन हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।हाल ही में यूनिवर्सिटी में झगड़े की भी आई थी खबर।

6 दिसंबर के करीब ये खबर आई थी कि इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के कुछ छात्रों के बीच सोमवार देर रात टकराव हो गया। ये झगड़ा इतना बड़ा हो गया था कि दोनों तरफ से पथराव और बमबाजी भी हुई थी।

सड़क पर खुली लड़ाई होने से आस-पास के इलाके में हड़कंप मच गया था। इस दौरान 60 अज्ञात छात्रों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया गया था। 

हॉस्टल प्रशासन का कहना था कि वह आरोपियों को चिन्हित करके उनके खिलाफ एक्शन लेगा। दोषी पाए जाने वाले छात्रों को निष्कासित करने की भी बात कही गई थी।

लेकिन आज एक बार फिर बम ब्लास्ट होने से हॉस्टल प्रशासन सवालों के घेरे में आ गया है। हालांकि ये बम क्यों बनाया जा रहा था और इसका पिछली घटना से कोई लेना-देना तो नहीं है, इस पर अभी साफ तौर पर कुछ भी नहीं कहा जा सकता है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीते समय में जो झगड़े हुए, वह वर्चस्व को लेकर थे। कहा गया था कि छात्रावास एसएसएल और जीएन झा के अंतेवासियों के बीच बीते कुछ समय से विवाद चल रहा है।

यह भी पढ़ें :  14 जून को हल्द्वानी में होगा पहाड़ी जन सम्मेलन, एकजुटता और सांस्कृतिक संरक्षण का दिया जाएगा संदेश

You missed

error: Content is protected !!