ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

बदरीनाथ हाईवे पर बुधवार शाम दर्दनाक हादसा हो गया। बदरीनाथ के दर्शन कर लौट रहे हरियाणा के दो युवकों की बाइक पर बोल्डर गिर गया।

इस दौरान दोनों युवक खाई में गिर गए और दोनों की जान चली गई।
घटना शाम करीब छह बजे की है।

दोनों युवक सचिन कुमार (30) पुत्र सोमप्रकाश ग्राम संदली थाना जटलाना जिला यमुनानगर हरियाणा और रवि कुमार (26) पुत्र कवरपाल कस्बा व थाना जटलाना जिला यमुनानगर हरियाणा की बाइक पर टैया पुल पास अचानक पत्थर गिर गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस को बाइक हाईवे पर गिरी मिली। वहीं युवक खाई में गिरे हुए थे। रेस्क्यू अभियान चलाकर पुलिस ने दोनों को बाहर निकाला और अस्पताल भिजवाया। जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें :  रास्ते में दूध बेचकर मिलाता था पानी, दुग्ध संघ की टीम ने चालक को रंगेहाथ पकड़ा

You missed

error: Content is protected !!