ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

ब्रेकिंग न्यूज़ : नैनीताल में उत्तराखंड बॉडी बिल्डर के पूर्व सचिव जगन्नाथ बिष्ट का निधन…नैनीताल घर पर ली अंतिम सांस, खेल प्रेमियों में शोक की लहर..

रिपोर्टर – गुड्डू सिंह ठठोला 

नैनीताल। नैनीताल में बॉडी बिल्डर का एक अध्याय आज खत्म हो गया है।

खेल के लिए समर्पित उत्तराखंड बॉडी बिल्डर संघ के पूर्व जनरल सचिव जगन्नाथ बिष्ट का निधन हो गया है।

उनके निधन की खबर से नैनीताल में शोक की लहर है,जगन्नाथ बिष्ट के के निधन के बाद नैनीताल शहर में शोक की लहर है।

अपने निधन के बाद वो अपने पीछे 2 बेटे और पत्नी को छोड़ गए है..स्व0 जगन्नाथ बिष्ट की पत्नी पेशे से शिक्षिका थी और पदमपुरी से प्रधानाचार्या पैड से रिटायर्ड हुई थी।

स्व0 जगन्नाथ बिष्ट के कल नैनीताल के पाइन्स समशनघाट पर अनीतिम संस्कार होगा।

खेल को समर्पित था जीवन..

दरअसल स्व0 जगन्नाथ बिष्ट नैनीताल में खेलों के लिए समर्पित थे,जगन्नाथ बिष्ट ने नैनीताल में बॉडी बिल्डर खेल को बढ़ावा दिया।

स्व0 जगन्नाथ बिष्ट ने नैनीताल में 1980 से 2005 बॉडी बिल्डर्स प्रतियोगिता का आयोजन किया, इस दौरान उन्हौने कुमाऊं मंडल के साथ राज्य स्तरीय प्रतियोगिता कराई।

कई सालों तक मिस्टर इंडिया जैसी प्रतिष्ठित प्रतियोगिता का नैनीताल में आयोजन किया जिसमें देश भर के खिलाड़ियों ने भाग लिया।

यह भी पढ़ें :  भीमताल : पतलोट साधन सहकारी समिति में अंतरराष्ट्रीय सहकारिता सप्ताह का शुभारंभ, किसानों से योजनाओं का लाभ लेने की अपील
error: Content is protected !!