ब्रेकिंग न्यूज़
उत्तराखंड में दर्दनाक सड़क हादसा: खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई स्कूटी, दादा-दादी और 6 वर्षीय पोते की मौतउत्तराखंड में युवक-युवतियों के साथ रहने पर बवाल, बजरंग दल ने लगाया ‘लव जिहाद’ का आरोप; पुलिस जांच में जुटीआज का राशिफल : 25 जून 2026हल्द्वानी : महिला के सम्मान पर बुरी नजर डालने वाला विकृतकामी 24 घंटे में चढ़ा पुलिस के हत्थे, रात को दिवाल फांदकर चुराए थे महिला के कपड़े, कपड़े बरामद; महिलाओं के सम्मान से समझौता नहीं, दोषियों को हर हाल में जेल भेजेंगे — एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसीभीमताल : कैबिनेट मंत्री कैड़ा ने भीमताल मै अधिकारियो की ली बैठक, बरसात मै आपदा से आने वाली समस्याओ से निपटने के लिए तैयार रहने के दिए निर्देश
खबर शेयर करे -

 नैनीताल भवाली मार्ग के पास भूमियाधार के समीप भूमियाधार निवासी अनूप कुमार का शव खून से लथपत अवस्था में मिला क्षेत्र में फैली सनसनी

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल।  भूमियाधार में अनूप कुमार का खून से लथपत शव मिलने से सनसनी। मौके पर हालातों को देखने के बाद मृतक किसी वाहन से गिरकर या टकराकर हादसे का शिकार होना माना गया है।

नैनीताल से भवाली मार्ग में भूमियाधार गांव स्थित शिव मंदिर से नीचे को जाने वाली पखडण्डी में तड़के सवेरे 40 वर्षीय स्थानीय ग्रामीण अनूप कुमार ‘जोगा’ का खून से लथपथ शव मिला।

ग्रमीणों ने इसकी सूचना तल्लीताल पुलिस को दी। एस.ओ.रमेश बोरा के नेतृत्व में एक टीम मौके पर पहुंची। शव की शिनाख्त करने के बाद मौत के कारणों की तलाश की गई।

मौके पर बाइक की रगड़ और खून के निशान मिलने के बाद प्रथम दृष्टया मृतक को किसी बाइक से टक्कर लगना या बाइक से गिरने से मौत होने की संभावना जताई गई।

मौके पर ग्रामीणों और मृतक अनूप के रिश्तेदारों की भीड़ लग गई। एस.ओ.ने बताया कि शव का पंचायत नामा कराया जा रहा है।

जिसके बाद बॉडी को पोस्टमोर्टम के लिए भेजा जाएगा और फिर परिजनों को शौंपा जाएगा। आशंका जताई जा रही है कि हादसा रात में हुआ होगा और सवेरे तक खून का रिसाव मौत का कारण बना होगा।

इस मौके पर एस.आई.सतीश उपाध्याय, श्याम सिंह बोरा, कांस्टेबल मब्बु मियां, कांस्टेबल हरीश नाथ, कांस्टेबल मलकीत और कांस्टेबल दीपक जोशी आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें :  NEET परीक्षा और वीकेंड भीड़ के चलते हल्द्वानी-काठगोदाम में विशेष ट्रैफिक प्लान लागू, भारी वाहनों पर रहेगा प्रतिबंध

You missed

error: Content is protected !!