ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

नैनीताल भवाली मार्ग से टूटा पहाड़ के पास दो युवक अनियंत्रित होकर खाई में गिर कर गंभीर रूप से घायल हुए। 

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

  नैनीताल। टूटा पहाड़ क्षेत्र की खाई में दो युवक अनियंत्रित होकर गिरने से बुरी तरह से घायल हो गए। पुलिस टीम और अग्निशमन कर्मचारियों ने दोनों को मुश्किल हालात में रैस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया।

       नैनीताल के तल्लीताल में टूटा पहाड़ नामक स्थल पर टैक्सी स्टैंड के आगे बने पैराफिट पर बैठकर दो युवक मौज मस्ती कर रहे थे, जब अचानक दोनों गहरी खाई में जा गिरे। 

     जानकारी के अनुसार टनकपुर निवासी 35 वर्षीय सचिन सिंह कुंवर और नैनीताल निवासी 40 वर्षीय जगत सिंह पैरेफिट पर बैठे थे, अचानक वो अनियंत्रित होकर 100 फीट गहरी खाई में जा गिरे।

स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी और तल्लीताल पुलिस मय उपकरणों के खाई में उतरी।

पुलिस के साथ ऐसे मामलों से डील करने वाली एस.डी.आर.एफ.भी मौके पर पहुँच गई। लंबी जिद्दोजहद के बाद दोनों घायलों को स्ट्रैचर में बांधकर सड़क तक लाया गया।

घटनास्थल पर तमाशबीनों की भीड़ लग गई। दोनों को प्राथमिक उपचार के लिए 108एम्ब्युलेंस से नैनीताल के बी.डी.पांडे जिला अस्पताल ले जाया गया जहां उनका उपचार चल रहा है।

दोनों के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।

रमेश सिंह बोहरा ,चीता कांस्टेबलअमित गहलोत , एस ,आई सुनील कुमार,होमगार्ड विवेक कुमार, कॉन्स्टेबल राजकुमार कंबोज कांस्टेबल मब्बू मियां व अग्निशमन के चालक मोहम्मद उमर, राजेंद्र सिंह, दीपक बिष्ट, किशोर कुमार, अर्जुन सिंह एवं एसडीआरएफ की टीम मौजूद थी।

यह भी पढ़ें :  गैंगस्टर गैंग का सरगना कौशल चिलवाल गिरफ्तार, जिला बदर की कार्रवाई से पहले पुलिस के हत्थे चढ़ा

You missed

error: Content is protected !!