ब्रेकिंग न्यूज़
कुमाऊं विश्वविद्यालय में मिशन ग्रीन के तहत पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेशभीमताल : ग्रामीणों के बीच पहुंचे कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, समस्याएं सुनकर शीघ्र समाधान का दिया आश्वासनहत्या के प्रयास के मामले में नैनीताल पुलिस की मजबूत पैरवी का असर, तीन आरोपियों को 14 दिन का रिमांड, आरोपी के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी, तीनों आरोपी जिला कारागार नैनीताल में निरुद्धहल्द्वानी : मुखानी चौराहे के पास नशे में महिला, साथ में मासूम बच्चा; सामने आई तस्वीर ने खड़े किए कई सवालब्रेकिंग न्यूज़ : एमबीपीजी कॉलेज में छात्रों के दो गुटों में जमकर मारपीट, वीडियो वायरल; कई छात्र नेता हिरासत में
खबर शेयर करे -

बड़े भाई ने चाकू से हमला कर छोटे भाई की हत्या

मृतक के जीजा की तहरीर पर हत्या का केस दर्ज, आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। गढ़ी कैंट क्षेत्र में बड़े भाई ने चाकू से हमला कर छोटे भाई की हत्या कर दी। हत्या का कारण रिमोट को लेकर विवाद बताया जा रहा है। पुलिस ने मृतक के जीजा की तहरीर पर हत्या का केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

कैंट कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक कुलवंत सिंह जलाल ने बताया कि लक्ष्मण मांझी निवासी यंग रोड, गढ़ी कैंट ने तहरीर दी।

बताया कि उनकी सास बनारसी देवी और दोनों बेटे विजय कुमार (36) और नीरज कुमार (38) गंगोल पंडितवाड़ी, गजियावाला स्थित आवास में रहते हैं। लक्ष्मण के साढू ने दोनों भाइयों में झगड़े की सूचना दी।

वह पत्नी के साथ ससुराल पहुंचे तो विजय लहूलुहान अवस्था में बिस्तर पर पड़ा था। 108 एंबुलेंस से उसे दून अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

पूछताछ में नीरज ने बताया कि मां बनारसी देवी बहन के घर गई थीं। रात में दोनों बैठकर शराब पी रहे थे। इस दौरान विजय टीवी देख रहा था।

नीरज ने टीवी बंद करने के लिए रिमोर्ट मांगा। इस पर दोनों में विवाद हो गया। तब नीरज ने गुस्से में आकर चाकू से विजय के सीने में वार कर दिया।

यह भी पढ़ें :  विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई : एक और रिश्वतखोर अधिकारी रंगे हाथों गिरफ्तार

You missed

error: Content is protected !!