ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

खटीमा। चटिया फार्म में मुख्यमंत्री के सभास्थल के लिए जा रही एक बस बिगराबाग चौराहे के पास ट्रक की टक्कर से अनियंत्रित होकर पलट गई। 

 बस में सवार करीब 22 बच्चे घायल हो गए। घायलों को खटीमा उप जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी हालात सामान्य है।

घटना की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री धामी भी घायल बच्चों का हालचाल जानने अस्पताल पहुंचे।

वहीं दूसरी तरफ घटना के बाद अस्पताल पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अस्पताल प्रशासन पर बच्चों के उपचार में लापरवाही का आरोप लगाया।

यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 23 जुलाई 2026
error: Content is protected !!