ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

भारतीय शेयर बाजार गुरुवार को हरे निशान में खुले। सभी बड़े इंडेक्स में खरीदारी देखी जा रही है। खबर लिखे जाने तक बीएसई सेंसेक्स 294.04 अंक या 0.40 प्रतिशत की तेजी के साथ 73,237 अंक और एनएसई निफ्टी 113 अंक या 0.51 प्रतिशत की तेजी के साथ 22,268 अंक पर कारोबार कर रहा था।

सुबह 9:30 बजे तक एनएसई निफ्टी 1683 अंक की तेजी के साथ और 276 शेयर दबाव के साथ कारोबार कर रहे हैं। सबसे ज्यादा खरीदारी ऑटो, आईटी, पीएसयू बैंक, फिनसर्विस, फार्मा, मेटल और रियल्टी शेयरों में देखी जा रही है। हालांकि, हेल्थकेयर इंडेक्स में लाल निशान में कारोबार हो रहा है।

गेनर्स और लूजर्स

पावर ग्रिड, एमएंडएम, भारती एयरटेल, एलएंडटी, इंडसइंड बैंक, रिलायंस, एचयूएल, टाटा स्टील, कोटक महिंद्रा बैंक, टीसीएस, टाटा मोटर्स, एसबीआई, जेएसडब्लू स्टील, एचडीएफसी बैंक, बजाज फिनसर्व, आईसीआईसीआई बैंक, इन्फोसिस और बजाज फाइनेंस बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। एचसीएल टेक, एक्सिस बैंक, टेक महिंद्रा, नेस्ले, टाइटन, एनटीपीसी, आईटीसी,सनफार्मा, मारुति सुजुकी, अल्ट्राटेक सीमेंट और एशियन पेंट्स गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं।

वैश्विक बाजारों में कारोबार

वैश्विक बाजारो ंमें टोक्यो, शंघाई, हांगकांग, जकार्ता, बैंकॉक और सियोल के बाजारों में हरे निशान में कारोबार हो रहा है। अमेरिकी बाजार बुधवार को लाल निशान में बंद हुए थे। कच्चे तेल में मामूली तेजी के साथ कारोबार हो रहा है। बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.33 प्रतिशत की तेजी के साथ 87 डॉलर प्रति बैरल और डब्लूटीआई क्रूड 82 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है।

यह भी पढ़ें :  जनता मिलन में आयुक्त दीपक रावत सख्त, लापरवाही पर अधिकारियों को फटकार; भूमि विवाद, नजूल और सड़क मामलों के त्वरित समाधान के निर्देश

You missed

error: Content is protected !!