ब्रेकिंग न्यूज़
नैनीताल : घुघुखान-सौड़-हरियल मोटर मार्ग को लेकर ग्रामीणों का फूटा आक्रोशSSP मंजूनाथ टीसी की नजरों से अपराधियों का बचना नामुमकिन, 2 डकैत गिरफ्तार, अन्य डकैत रडार पर,लूटी गई नगदी और अवैध हथियार तमंचा, पिस्टल बरामद, उधम सिंह नगर, पीलीभीत व यूपी में गिरफ्तारी हेतु ऑपरेशन जारीश्री नंदा देवी महोत्सव के उद्घाटन के लिए मुख्यमंत्री धामी को निमंत्रण, 16 सितंबर से शुरू होगा आयोजनचोरगलिया में जानवर से टकराकर बाइक सवार घायल, स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पतालहल्द्वानी डकैती कांड का बड़ा खुलासा, हथियारों के बल पर 8 लाख की लूट में दो गिरफ्तार, पिस्टल-तमंचे और आठ जिंदा कारतूस समेत लूटी रकम बरामद
खबर शेयर करे -

रामनगर।  रानीखेत-रामनगर मार्ग से हल्द्वानी जा रही कार घुघुती धार के पास  गहरी खाई में गिर गई। हादसे में दो बच्चों सहित छह लोग घायल हो गए। सभी को 108 एंबुलेंस की मदद से रामनगर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

अस्पताल से एक बुजुर्ग महिला को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। बताते हैं कि परिवार बेरीनाग से हल्द्वानी आ रहा था। कैंची मेले में रूट डायवर्जन के चलते परिवार ने रामनगर मार्ग से हल्द्वानी जाने का फैसला किया।
जोशी परिवार आई-20 कार से शनिवार शाम हल्द्वानी लौट रहा था। अल्मोड़ा के भतरौंजखान थाना क्षेत्र के अंतर्गत सौराल के पास घुघुती धार में ब्रेक फेल होने से कार खाई में गिर गई।

हादसे में मनोज जोशी (37 ) पुत्र गणेश जोशी निवासी कमलुवागांजा, गणेश जोशी, हेमा जोशी (60) पत्नी गणेश जोशी और दीपांश, रियांश जोशी और रेखा जोशी घायल हो गईं।
हादसे की सूचना आसपास के लोगों ने तत्काल थाना पुलिस को दी। वहीं 108 एंबुलेंस से सभी घायलों को रामनगर अस्पताल पहुंचाया गया। रामनगर अस्पताल में हेमा जोशी की हालत गंभीर देख उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया है।

 कोतवाली के एसएसआई मनोज दयाल ने बताया कि घायलों का इलाज चल रहा है। पीड़ितों के परिजनों को सूचित कर दिया है।

यह भी पढ़ें :  नैनीताल बैंक में अधिकारियों के पदों पर भर्ती, 7 सितंबर तक करें आवेदन; वेतन 1.05 लाख रुपये तक

You missed

error: Content is protected !!