ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

दोगॉव के पास गहरी खाई में गिरी कार,5 लोग हुए घायल

रिपोर्टर – गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। शनिवार को ज्योलीकोट दोगॉव के पास बाराबंकी उत्तर प्रदेश से नैनीताल घूमने आए पर्यटकों की वेगनार कार नंबर यू पी 32 टी एन 0461 डॉन बॉस्को स्कूल के पास गहरी खाई में जा गिरी।

जिसमें सवार पांच व्यक्ति चोटिल हो गए। गणेश मूर्ति मंदिर में रंग कर रहे पेंटर रजजी ने इसकी सूचना ज्योलीकोट पुलिस और 112 एंबुलेंस को फोन पर दी।

तुरंत मौके पर पहुंची पुलिस ने 112 की मदद से घायलों को हल्द्वानी इलाज के लिए भेजा। पुलिस के अनुसार घायलों को गंभीर चोट नहीं है।

ज्योलीकोट चौंकी इंचार्ज अविनाश मौर्य ने बताया कि 112 के माध्यम से उन्हें सूचना मिली।जिसके बाद तुरंत घटना स्थल पर पहुँचकर घायलों को हल्दवानी अस्पताल भेजा गया।

यह भी पढ़ें :  बहुचर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर केस में बिहार सरकार बेकफुट पर, पुलिस के तीन बड़े यू-टर्न, सियासी दबाव के बाद बदले कदम

You missed

error: Content is protected !!