ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

सीएम धामी के वीवीआईपी काफिले की कार दुर्घटनाग्रस्त, चालक घायल, एयरबैग खुलने से बची जान
धमरौली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की वीवीआईपी फ्लीट में शामिल एक कार रविवार रात धमरौली क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

हादसे में कार चालक घायल हो गया, जिसे काफिले में शामिल दूसरी कार के चालक द्वारा उपचार के बाद लखनऊ ले जाया गया।
जानकारी के अनुसार, रविवार रात वीवीआईपी काफिले की चार कारें देवबंद (सहारनपुर) से लखनऊ लौट रही थीं।

बिजनौर रोड पर गांव असदपुर धमरौली के पास एक कार गन्ने से लदे ट्रक को ओवरटेक करने के दौरान अनियंत्रित हो गई और पेड़ से टकराते हुए सड़क किनारे खाई में पलट गई।

दुर्घटना के दौरान कार के सभी एयरबैग खुल गए, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
प्रत्यक्षदर्शियों ने कार के शीशे तोड़कर चालक महावीर सिंह पुत्र सूरजपाल सिंह, निवासी कोठा बधाई थाना वजीरगंज, जनपद गोंडा को बाहर निकाला।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और काफिले में शामिल साथी चालक राजकुमार गौतम की मदद से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया गया।
प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों की सलाह पर साथी चालक राजकुमार गौतम घायल महावीर सिंह को अपने साथ लखनऊ ले गए।
साथी चालक ने बताया कि कार के एयरबैग समय पर खुलने से चालक की जान बच गई।

यह भी पढ़ें :  भीमताल: पशुपतिनाथ मंदिर में महाशिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब,हजारों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक, राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरु ने लिया भोलेनाथ का आशीर्वाद

You missed

error: Content is protected !!