ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

रात्रि के समय मंडल रोड स्थित गैस गोदाम के पास एक कार दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में गिर गई है। खबर मिलते ही पुलिस टीम ने बिना देर किए मौके की ओर रुख किया और बचाव कार्य की तैयारी शुरू कर दी

मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने देखा कि कार सड़क से लगभग 50 मीटर नीचे खाई में जा गिरी थी। स्थिति गंभीर और जोखिमभरी होने के बावजूद पुलिस कर्मियों ने तुरंत रेस्क्यू शुरू किया और वाहन में फंसे तीनों युवकों को सुरक्षित बाहर निकाला।

दुर्घटना में घायल हुए युवकों की पहचान अभय शाह (24), सचिन (21) और शशांक (21) के रूप में हुई, जो सभी मंदिर मार्ग गोपेश्वर के निवासी बताए गए हैं। तीनों को हल्की चोटें आईं, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें 108 आपात सेवा की मदद से जिला चिकित्सालय गोपेश्वर पहुंचाया।

पुलिस की तेज़ प्रतिक्रिया और समय पर रेस्क्यू ऑपरेशन के चलते बड़ी अनहोनी टल गई। रात के अंधेरे, कठिन स्थल और गहरी खाई के बावजूद बचाव कार्य को सफलतापूर्वक अंजाम दिया गया।

यह भी पढ़ें :  पहाड़ से आए मरीजों का हाल जानने अस्पताल पहुंचे कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, समस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश

You missed

error: Content is protected !!