ब्रेकिंग न्यूज़
नैनीताल : ज्योलीकोट में उत्तराखंड ग्रामीण बैंक का वित्तीय समावेशन अभियान, ग्रामीणों को बैंकिंग और साइबर सुरक्षा की दी जानकारीकारोबारी की दर्दनाक विदाई: वृद्धाश्रम में ली अंतिम सांस, तीनों शिक्षक बेटियों ने अंतिम संस्कार में आने से किया इनकारउत्तराखंड की 35 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मिलेगा राज्य स्तरीय सम्मान, मातृ-शिशु स्वास्थ्य और पोषण में उत्कृष्ट सेवाओं का मिला पुरस्कारफुलवाड़ी-खाईंधार सड़क के लिए आंदोलन तेज, महिलाओं का 14वें दिन भी जारी रहा अनशनउत्तराखंड के विकास को मिली रफ्तार: धामी सरकार ने 1967 करोड़ की योजनाओं को दी मंजूरी, जीआईएस ड्रेनेज सिस्टम से जलभराव और बाढ़ पर लगेगी लगाम
खबर शेयर करे -

उधम सिंह नगर। कंपनी में काम के दौरान युवती की उंगली कटने के मामले में पंतनगर थाना पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर कंपनी प्रबंधक समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

नैनीताल निवासी पूजा मेहरा पुत्री मोहन सिंह मेहरा ने बताया कि वह पिछले छह माह से सिडकुल पंतनगर की एक कंपनी में ठेके पर टेपिंग मशीन पर काम कर रही है।

तीन नवंबर की दोपहर काम के दौरान उसका हाथ मशीन के कटर में फंस गया, जिससे बाएं हाथ की एक उंगली कट गई। युवती का आरोप है कि कंपनी प्रबंधक, एचआर मैनेजर, संबंधित सुपरवाइजर और ठेकेदार को मशीन के खराब होने की जानकारी कई बार दी गई, लेकिन उन्होंने जबरदस्ती काम कराया।

आरोप है कि मशीन पर काम करने से मना करने पर उन्हें धमकी दी जाती थी और गाली-गलौज की जाती थी।

घटना के बाद कांग्रेस नेता और छात्रसंघ पदाधिकारियों ने कंपनी गेट पर धरना-प्रदर्शन कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी।

थाना प्रभारी नंदन सिंह रावत ने बताया कि तहरीर के आधार पर कंपनी प्रबंधक, एचआर मैनेजर, सुपरवाइजर और ठेकेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें :  डीएम ललित मोहन रयाल की बड़ी कार्रवाई: भू-माफियाओं से मुक्त कराई 25 नाली जमीन, पीड़ित महिला को दिलाया न्याय

You missed

error: Content is protected !!