ब्रेकिंग न्यूज़
105वें स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर नैनीताल बैंक का रक्तदान महादान, अधिकारियों-कर्मचारियों ने किया स्वैच्छिक रक्तदानजनता मिलन में एक्शन मोड में दिखे आयुक्त दीपक रावत, भूमि विवाद, साइबर ठगी, अवैध निर्माण समेत कई मामलों में दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देशचाफी–पदमपुरी–धारी मोटर मार्ग का सोलिंग कार्य जल्द पूरा करें, लापरवाही पर होगी कार्रवाई: मंत्री राम सिंह कैड़ाचोरगलिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध चाकू के साथ युवक गिरफ्तार, शस्त्र अधिनियम में मुकदमा दर्जहल्द्वानी तहसील में डीएम का औचक निरीक्षण, एक साल से लंबित मिली पैमाइश की फाइलें; लापरवाह कर्मचारियों पर होगी कार्रवाई
खबर शेयर करे -

नैनीताल में नाबालिक बच्चे द्वारा वाहन चलाने पर वाहन स्वामी के खिलाफ तत्लीताल थाने मुकदमा दर्ज किया गया 

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। सड़क सुरक्षा अभियान के अंतर्गत  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  द्वारा नाबालिक बच्चों के वाहन चलते पाए जाने पर वाहन स्वामी के विरुद्ध प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए गए थे।

आदेश के क्रम में दिनांक 09.02.2025 को वाहन चेकिंग के दौरान डांट चौराहे के पास दो बच्चे एक टैक्सी स्कूटी नंबरuk04tb7612 पर सवार होकर मल्लीताल की तरफ जा रहे थे जो देखने में नाबालिक प्रतीत हो रहे थे।

वाहन चालक को किनारे रोककर उससे डी एल एवं अन्य कागजात मांगे तो दिखाने में असमर्थ रहा पूछताछ पर दोनों ने अपनी-अपनी उम्र 16-16 वर्ष बताई। 

नैनीताल के एक विद्यालय में इंटर के छात्र होना बताया तथा बताया कि इस स्कूटी को ₹500 प्रतिदिन के हिसाब से किराए पर लाये है।

वाहन को सीज किया गया एवं ₹36000 का चालान माननीय न्यायालय किया गया। चालान मशीन से वाहन स्वामी का नाम पता निकला जो निम्नवत है 

कुनाल रैशवाल पुत्र श्री मोहन राम निवासी बिरला विद्या मंदिर के पास मल्लीताल नैनीताल।

वाहन स्वामी द्वारा नाबालिग को वाहन चलाने हेतु देना एमवी एक्ट की धारा 199 ए का अपराध है।

 अतः वाहन स्वामी उपरोक्त के खिलाफ थाने पर एफ आई आर नंबर 07/2025 धारा 199 ए का अभियोग पंजीकृत किया गया है।

 जनहित में अपील

आम जनमानस से अनुरोध है कि कृपया नाबालिग बच्चों को वाहन चलाने को ना दें यह एक दंडनीय अपराध है।

ऐसे बच्चे दुर्घटना का शिकार हो सकते हैं अथवा दूसरे को दुर्घटनाग्रस्त कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें :  शादी से इनकार पर प्रेमिका का फूटा गुस्सा, कोतवाली गेट पर युवक की चप्पलों से की पिटाई, मचा हड़कंप

You missed

error: Content is protected !!