ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी।  बनभूलपुरा थाना क्षेत्र में झोलाछाप डॉक्टर से प्रसव कराने के दौरान हुई महिला की मौत के मामले में जिलाधिकारी के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई हुई है।

सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने बताया कि झोलाछाप डॉक्टर के क्लीनिक को सील कर दिया है साथ ही दो लोगों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया गया है।

बताया कि इससे पूर्व भी उनके द्वारा क्लीनिक को सील किया गया था लेकिन बिल्डिंग के बचे हुए हिस्से में दोबारा से संबंधित झोलाछाप डॉक्टर ने इस तरह की गतिविधियां शुरू कर दी जिसकी शिकायत के बाद क्लीनिक और बिल्डिंग सील कर दी गई है। 

मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गयी है। वहीं शहर में अन्य क्लिनिकों की भी जांच चल रही है उन्होंने लोगों से भी अपील करी की झोलाछाप डॉक्टरों के झांसे में ना आएं और अस्पतालों में ही अपना इलाज कराएं।

यह भी पढ़ें :  अल्मोड़ा के युवा नवप्रवर्तक रवि टम्टा ने रचा नया इतिहास, इलेक्ट्रिक उड़ने वाली गाड़ी ‘हैपिडा स्काईनेक्स’ का सफल परीक्षण
error: Content is protected !!