ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

 हल्द्वानी। कोतवाली क्षेत्र में हुई चेन स्नेचिंग की घटना का पुलिस ने सफल खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से छीनी गई सोने की कान की बाली भी बरामद कर ली है।

पीड़िता नरमा पत्नी रोयल, निवासी हरिपुर जमन सिंह, हल्द्वानी ने 26 फरवरी 2026 को कोतवाली हल्द्वानी में तहरीर दी थी। उन्होंने बताया कि 24 फरवरी 2026 को टीपी नगर क्षेत्र में अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनके कान की बाली झपट ली गई। तहरीर के आधार पर कोतवाली हल्द्वानी में एफआईआर संख्या 70/26 धारा 304(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर विवेचना उपनिरीक्षक मनोज कुमार को सौंपी गई।

मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी नैनीताल मंजुनाथ टीसी ने घटना का शीघ्र खुलासा करने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार सैनी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी विजय सिंह मेहता के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई।

पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास के क्षेत्रों में कड़ी सुरागरसी-पतारसी करते हुए सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन किया। जांच के दौरान स्नेचिंग की घटना में संलिप्त व्यक्ति की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान बृजेश कुमार पुत्र श्रीपाल शर्मा, निवासी रमापुर अपर तिलहर, रामपुर मीरानपुर कटरा, जनपद शाहजहांपुर (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है।

पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से सोने की कान की बाली बरामद की है। आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। हल्द्वानी पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अपराध करने वालों के खिलाफ सख्त अभियान जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें :  केंद्र से उत्तराखंड को मिली ₹1244 करोड़ की बड़ी सौगात, विकास योजनाओं को मिलेगी नई रफ्तार: सीएम धामी
error: Content is protected !!