ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

एसएसपी नैनीताल के निर्देश पर हल्द्वानी शहर में नैनीताल रोड में खड़े पुलिस के 4 थाना प्रभारियों के सरकारी वाहनों के विरुद्ध हुई चलानी कार्यवाही, पुनरावृति पर विभागीय कार्यवाही की दी चेतावनी

हल्द्वानी। प्रहलाद नारायण मीणा, एसएसपी नैनीताल द्वारा हल्द्वानी शहर में कोतवाली के सामने नैनीताल रोड में नो पार्किंग जोन में खड़े पुलिस के वाहनों के चालान करने के  नितिन लोहनी सीओ हल्द्वानी को निर्देश दिए गए।

जिस आदेश पर सीओ सिटी हल्द्वानी द्वारा 4 थाना प्रभारियों के सरकारी वाहनों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही की गई। एसएसपी नैनीताल ने हिदायत देते हुए कहा कि यातायात नियम जनता और पुलिस के लिए समान हैं।

भविष्य में यदि किसी भी पुलिस कर्मी द्वारा इस प्रकार से यातायात नियमों का उल्लंघन किया जाता है तो संबंधित के विरुद्ध विभागीय कार्यवाही भी अमल में लाई जायेगी।

यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड में गुलदारों का आतंक, थाने में घुसे दो गुलदार,पुलिसकर्मियों में मचा हड़कंप

You missed

error: Content is protected !!