ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी : काठगोदाम में शहरी विकास मंत्री राम सिंह कैड़ा की समीक्षा बैठक, कुमाऊं की सभी शहरी परियोजनाओं को समय पर पूरा करने के निर्देशतीनपानी में चापड़-छुरे से जानलेवा हमला: हल्द्वानी पुलिस ने 24 घंटे के भीतर तीनों आरोपी दबोचेनैनीताल मॉल रोड बनी ‘नो हॉन्किंग ज़ोन’, हॉर्न बजाने पर ₹1000 का चालान; स्थानीय लोगों ने जताई सुरक्षा की चिंतानैनीताल के ग्रामीण इलाकों में विकास पर सवाल, सड़क-पानी-स्वास्थ्य को लेकर फूटा गुस्सा; 2027 चुनाव बहिष्कार तक की चेतावनीकैंचीधाम के पास शिप्रा नदी में डूबने से एक व्यक्ति की मौत,मस्ती के दौरान नदी में उतरा था युवक, गहरे पानी में डूबने से गई जान; पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
खबर शेयर करे -

नैनीताल/हल्द्वानी।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज जनपद नैनीताल के एक दिवसीय भ्रमण पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री पूर्वाह्न 11:40 बजे जीटीसी हेलीपैड देहरादून से प्रस्थान कर अपराह्न 12:45 बजे कैलाखान हेलीपैड, नैनीताल पहुंचेंगे।

यहां से वह कार द्वारा 01:05 बजे Hotel Naini Retreat पहुंचेंगे, जहां वे करीब 30 मिनट तक ठहरेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री राज्य अतिथि गृह नैनीताल पहुंचेंगे और वहां से अपराह्न 2:15 बजे प्रस्थान कर 2:25 बजे पुनः कैलाखान हेलीपैड पहुंचेंगे।

मुख्यमंत्री इसके बाद हेलीकॉप्टर से 02:45 बजे एफटीआई हेलीपैड, हल्द्वानी पहुंचेंगे और 02:55 बजे कार से रवाना होकर 3:10 बजे Dr. Sushila Tiwari Government Medical College के प्रेक्षागृह पहुंचेंगे। यहां वे वरिष्ठ नागरिक सम्मान एवं खेल समारोह-2026 कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे।

कार्यक्रम में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री अपराह्न 04:35 बजे एफटीआई हेलीपैड से श्रीपुर बिछवा, उधमसिंह नगर के लिए प्रस्थान करेंगे।

मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं और सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी गई है।

यह भी पढ़ें :  कारगिल विजय दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान: परमवीर चक्र विजेताओं की अनुग्रह राशि बढ़ाई, शहीद परिवारों के लिए कई नई सुविधाएं

You missed

error: Content is protected !!