ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

भीमताल। विकास खंड रामगढ़ अंतर्गत ग्राम दुत्कानेधार स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय में आयोजित वार्षिक महोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में पूर्व दर्जा राज्य मंत्री एवं राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

विद्यालय परिवार, छात्र-छात्राओं, अभिभावकों एवं क्षेत्रीय जनता ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान छात्र-छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की आकर्षक प्रस्तुतियां दी गईं, जिन्होंने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए हरीश पनेरू ने कहा कि शिक्षा ही समाज और राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है। उन्होंने विद्यार्थियों को मेहनत, अनुशासन और अच्छे संस्कारों के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने विद्यालय परिवार के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा के विकास के लिए सभी को मिलकर कार्य करना चाहिए। साथ ही उन्होंने छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की।

कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, अभिभावक, शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें :  बकरीद पर्व पर सुरक्षा के अभेद्य इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर पुलिस, PAC और QRT तैनात; SSP नैनीताल डॉ० मंजूनाथ टी०सी० का सख्त रुख: "फ्लैग मार्च और एरिया डोमिनेशन से अराजक तत्वों में खौफ, आम जनता में सुरक्षा का भाव"

You missed

error: Content is protected !!