ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

पुताई करने आया, फिर रच डाली लाखों की चोरी,हल्द्वानी पुलिस ने शातिर चोर को दबोचा

हल्द्वानी। नैनीताल पुलिस ने एक ऐसे शातिर चोर को गिरफ्तार किया है, जिसने पहले पुताई के बहाने कार्यालय की रेकी की और फिर मौका मिलते ही लाखों रुपये की चोरी को अंजाम दे डाला।

जानकारी के अनुसार आरोपी ने कुछ दिन पहले एक कार्यालय में पुताई का काम किया था। इसी दौरान उसकी नजर वहां रखी बड़ी रकम पर पड़ गई। शक से बचने के लिए वह करीब 10 दिन तक शांत बैठा रहा और फिर रात के समय कार्यालय का शटर तोड़कर करीब 3 लाख 50 हजार रुपये और वहां रखा आधार कार्ड चोरी कर फरार हो गया।

घटना के बाद पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। सर्विलांस और मैन्युअल इंटेलिजेंस की मदद से मुखानी क्षेत्र में चेकिंग के दौरान आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने उसके पास से 3 लाख 17 हजार रुपये बरामद किए हैं।

पकड़े गए आरोपी की पहचान 31 वर्षीय बबलू के रूप में हुई है, जो पुताई का काम करता है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि घर या कार्यालय में काम करने आने वाले बाहरी लोगों की पूरी जानकारी और पहचान सत्यापित करने के बाद ही उन्हें काम पर रखें, ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

यह भी पढ़ें :  गंगा दशहरा 2026 : मोक्षदायिनी मां गंगा के अवतरण दिवस पर श्रद्धा, आस्था और सनातन संस्कृति का महापर्व

You missed

error: Content is protected !!