ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

नैनीताल में सामाजिक और धार्मिक संगठनों ने नगर की सफाई मे जुटे

रिपोर्टर गुड़डू सिंह ठठोला

नैनीताल।  गुरुवार सुबह सामाजिक और धार्मिक संगठनों ने नगर पालिका के साथ मिलकर व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया। अभियान के दौरान शहर के विभिन्न क्षेत्रों से कुन्तलों के हिसाब से गंदगी एकत्र कर कूड़ेदानों में डाली गई।

हनुमान भक्त संगठन, जय श्रीराम सेवादल, नासा संगठन और नगर पालिका के संयुक्त तत्वावधान में सुबह सात बजे अभियान की शुरुआत लाइब्रेरी क्षेत्र से की गई। कार्यकर्ताओं ने दो टीमों में बंटकर लाइब्रेरी से तल्लीताल और लाइब्रेरी से मल्लीताल तक सफाई अभियान चलाया।

हाथों में ग्लब्स और मुंह पर मास्क लगाए करीब 25 से 30 लोगों ने झील किनारे, पार्कों, नालों और सड़कों के आसपास फैली गंदगी को साफ किया। अभियान के दौरान खाली शराब और जूस की बोतलें, चिप्स के पैकेट, फटे पर्स, पुराने कपड़े सहित भारी मात्रा में कूड़ा बरामद हुआ।

अभियान में नगर पालिका अध्यक्ष सरस्वती खेतवाल, मृणाल नेगी, ग्राम प्रधान किशोर ढेला, भुवन सिंह बिष्ट ‘आर.ओ.’, पंकज बिष्ट, प्रदीप कुमार, अमित साह, करन, सूरज, सुनील, एडवोकेट रोहित कुमार, मनमोहन सिंह बिष्ट, एडवोकेट प्रमोद कुमार ‘पैरी’, रमेश पंत, मनीष जोशी, तेनजिंग, संदीप चौहान, विवेक वर्मा, मनोज कुमार, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष सौरभ रावत, पान सिंह, हिमानी, एंजेल ढेला, यशपाल रावत, शिखा रावत, लतिका जलाल शाही, शैलेन्द्र साह और योगेश साह सहित कई लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी की नई एसडीएम बनीं मोनिका आर्य, लंबित मामलों के निस्तारण और मानसून तैयारियों पर रहेगा फोकस
error: Content is protected !!