ब्रेकिंग न्यूज़
भीमताल : गांव-गांव पहुंचकर मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सुनी जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देशहल्द्वानी में नीम करौली बाबा जी के स्थापना दिवस पर सशक्त एकता उद्योग व्यापार मंडल एवं सवर्ण शक्ति संगठन द्वारा भव्य भंडाराकैंची धाम स्थापना दिवस पर अखिल एकता उद्योग व्यापार मंडल द्वारा शरबत प्रसाद का वितरणहल्द्वानी में आयोजित विकसित भारत संकल्प सम्मेलन में प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्षों की उपलब्धियों पर हुई चर्चानैनीताल पुलिस के उत्कृष्ट प्रबंधन में आस्था का महाकुंभ: 01 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, पूरी रात्रि भी जारी रहा भक्तों का उत्साह, बाबा नीम करौली महाराज के दरबार में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, बारिश भी नहीं डिगा सकी विश्वास
खबर शेयर करे -

भवाली स्थित भूमियाधार में नीब करौरी महाराज के द्वारा स्थापित मंदिर में आयुक्त दीपक रावत ने पूजा पाठ कर बाबा की कुटिया में  लगाया ध्यान

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने मंगलवार को भूमियाधार में बाबा नीब करौरी महाराज के द्वारा स्थापित मंदिर में पूजा पाठ कर बाबा नीब करौरी की कुटिया में ध्यान किया। उन्होंने ग्रामीणों से मंदिर की जानकारी और मान्यताओं के बारे में जाना। 

उन्होंने कहा कि भूमियाधार गांव को धार्मिक और पर्यटन के साथ जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि भूमियाधार स्थित बाबा के धाम को प्रचार प्रसार करने के लिए जगह जगह साइन बोर्ड लगाए जाएंगे। साथ ही भक्तों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो इसके लिए जल्द ही पार्किंग व्यवस्था और शौचालय का निर्माण किया जाएगा। 

उन्होंने मंदिर समेत आस पास के इलाकों में सोलर लाइट की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। कहा कि पर्यटन से जोड़ने के लिए ग्रामीण इलाकों होम स्टे बेहतर विकल्प हो सकता है।

ग्रामीणों ने आयुक्त को जल, सड़क, विद्युत आदि समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों को सड़क चौड़ीकरण, पेयजल व्यवस्था में सुधार, ए एन एम सेंटर स्थापित करने, आँगनबाड़ी केंद्र में जल्द रिक्त पद भरने और ग्रामीण इलाकों में बेहतर सुविधा देने के निर्देश दिए।

इस दौरान पटवारी हिमानी बिष्ट, पूर्व प्रधान मीनाक्षी, छेत्र पंचायत सदस्य अंजलि बिष्ट,पंकज बिष्ट ने आयुक्त को बाबा नीब करौरी की प्रतिमा देकर सम्मानित किया।

यह भी पढ़ें :  कैंची धाम स्थापना दिवस एवं बाबा नीम करौली महाराज जन्मोत्सव मेला-2026 के सफल आयोजन हेतु नैनीताल पुलिस की व्यापक तैयारियां पूर्ण

You missed

error: Content is protected !!