ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

कालाढूंगी में 40 से ज्यादा युवाओं ने कांग्रेस की सदस्यता ली। 

राजीव गांधी पंचायती राज संगठन का हुआ विस्तार, कई युवाओं को सौंपी गई संगठनात्मक जिम्मेदारियां

रिपोर्टर – नीरज तिवारी

कालाढूंगी। कालाढूंगी के एक निजी विद्यालय में कांग्रेस पार्टी की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का नेतृत्व कांग्रेस के राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष एवं पूर्व सैनिक सुआस्तिक उपाध्याय ने किया। इस दौरान बड़ी संख्या में युवाओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर पार्टी के प्रति अपना विश्वास जताया।

कार्यक्रम में 40 से अधिक युवाओं ने कांग्रेस का दामन थामा। सदस्यता ग्रहण करने वाले युवाओं में से कई को संगठन के विभिन्न महत्वपूर्ण पदों की जिम्मेदारी भी सौंपी गई। इस अवसर पर राजीव गांधी पंचायती राज संगठन का विस्तार करते हुए पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने पर जोर दिया गया।

बैठक को संबोधित करते हुए ब्लॉक अध्यक्ष एवं पूर्व सैनिक सुआस्तिक उपाध्याय ने कहा कि भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों से निराश होकर युवा बड़ी संख्या में कांग्रेस से जुड़ रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में लगातार हो रहे पेपर लीक मामलों के कारण युवाओं का भविष्य अंधकारमय हो गया है और बेरोजगारी अपने चरम पर पहुंच चुकी है।

उन्होंने कहा कि महंगाई ने आम जनता की कमर तोड़ दी है और आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी से लोगों का जीवन प्रभावित हो रहा है। उनके अनुसार, सरकार की नीतियों के प्रति जनता में व्यापक असंतोष और आक्रोश है।

सुआस्तिक उपाध्याय ने विश्वास जताया कि जनता आगामी विधानसभा चुनावों में भाजपा सरकार को सत्ता से बाहर कर कांग्रेस को जनसेवा का अवसर देगी। उन्होंने सभी नए सदस्यों से संगठन को मजबूत बनाने और कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

बैठक में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में स्थानीय युवा उपस्थित रहे। पार्टी नेताओं ने नए सदस्यों का स्वागत करते हुए उन्हें संगठन की मजबूती के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

यह भी पढ़ें :  हरेला पर्व पर नैनीताल पुलिस का महा-वृक्षारोपण अभियान, एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

You missed

error: Content is protected !!