ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

नैनीताल। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को अग्निपथ योजना के तहत होने वाली अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया के विरोध में जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। तल्लीताल स्थित गांधी मूर्ति के समीप डांठ पर आयोजित इस प्रदर्शन का नेतृत्व प्रदेश कांग्रेस पूर्व सैनिक विभाग के अध्यक्ष Colonel Ram Ratan Singh Negi ने किया। इस दौरान हस्ताक्षर अभियान यात्रा भी निकाली गई।

पूर्व सैनिक कर्नल राम रतन सिंह नेगी ने केंद्र सरकार से अग्निपथ योजना को वापस लेकर सेना में पुरानी स्थायी भर्ती प्रक्रिया बहाल करने की मांग की। उन्होंने कहा कि चार वर्ष की सेवा अवधि पूरी होने के बाद 75 प्रतिशत अग्निवीरों के सामने रोजगार का संकट खड़ा हो जाएगा। साथ ही सेना में अनुभव की कमी भी राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए चिंता का विषय है।

उन्होंने कहा कि पूर्व सैनिकों का मानना है कि यह योजना देशहित में नहीं है और इसे समाप्त कर स्थायी भर्ती प्रक्रिया शुरू की जानी चाहिए।

प्रदर्शन में नगर पालिका अध्यक्ष Saraswati Khetwal, जिला कांग्रेस अध्यक्ष Rahul Chhimwal, पूर्व सांसद Mahendra Pal, विधानसभा अध्यक्ष Shivam Bajaj, Pappu Karnatak समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : सशक्त एकता उद्योग व्यापार मंडल ने कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में वृद्धि पर जताया विरोध
error: Content is protected !!