ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी : काठगोदाम में शहरी विकास मंत्री राम सिंह कैड़ा की समीक्षा बैठक, कुमाऊं की सभी शहरी परियोजनाओं को समय पर पूरा करने के निर्देशतीनपानी में चापड़-छुरे से जानलेवा हमला: हल्द्वानी पुलिस ने 24 घंटे के भीतर तीनों आरोपी दबोचेनैनीताल मॉल रोड बनी ‘नो हॉन्किंग ज़ोन’, हॉर्न बजाने पर ₹1000 का चालान; स्थानीय लोगों ने जताई सुरक्षा की चिंतानैनीताल के ग्रामीण इलाकों में विकास पर सवाल, सड़क-पानी-स्वास्थ्य को लेकर फूटा गुस्सा; 2027 चुनाव बहिष्कार तक की चेतावनीकैंचीधाम के पास शिप्रा नदी में डूबने से एक व्यक्ति की मौत,मस्ती के दौरान नदी में उतरा था युवक, गहरे पानी में डूबने से गई जान; पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
खबर शेयर करे -

नैनीताल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बढ़ते पेट्रोल डीजल और गैस के बढ़ते दामों को लेकर केंद्र कि भाजपा सरकार का पुतला दहन किया 

 रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला 

नैनीताल।  बढ़ती महंगाई और पेट्रोल, डीजल व रसोई गैस के दामों में वृद्धि को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। मल्लीताल स्थित पंत पार्क में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए केंद्र सरकार का पुतला दहन किया।

यह प्रदर्शन प्रदेश कांग्रेस कमेटी उत्तराखंड के अध्यक्ष Ganesh Godiyal के आह्वान पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार पर आम जनता पर महंगाई का बोझ डालने का आरोप लगाया।

कांग्रेस अध्यक्ष सचिन नेगी ने कहा कि कुछ राज्यों में विधानसभा चुनाव समाप्त होते ही केंद्र सरकार ने रसोई गैस, पेट्रोल और डीजल के दामों में भारी बढ़ोतरी कर दी है, जिससे आम लोगों की परेशानियां बढ़ गई हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी इस महंगाई के खिलाफ लगातार आवाज उठाती रहेगी।

नगर कांग्रेस अध्यक्ष ने भी भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि रसोई गैस के दामों में भारी वृद्धि कर आम जनता की कमर तोड़ने का काम किया जा रहा है, जिसका कांग्रेस पुरजोर विरोध करती है।

प्रदर्शन में जिला पंचायत सदस्य गोपाल बिष्ट, मनोज ममगाईं, पीके शर्मा, पूर्व युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव संजय कुमार, नगर पालिका सभासद अंकित चंद्रा, विधानसभा अध्यक्ष शिवम बजाज, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सिद्धार्थ टंडन, रविंद्र राठौर, अमित पांडे, भुवन बिष्ट, मोहित बिष्ट, नितिन जाटव, नमन, चीमा, अमन, विशाल, इमरान, पम्मा, कैलाश समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें :  एनसीडी, HMIS और निश्चय पोर्टल पर समयबद्ध डेटा अपडेट के निर्देश, लापरवाही पर होगी कार्रवाई: सीएमओ डॉ. रश्मि पंत

You missed

error: Content is protected !!