ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

विकास भवन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में किसानों को बीमा दिलाने को लेकर ज्ञापन दिया।

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। भीमताल विकास भवन में कांग्रेस कार्यकर्ता ने जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में किसानों का बीमा दिलाने और फसली ऋण पूर्व की तरह लिए जाने के लिए सीडीओ अशोक कुमार पांडे को ज्ञापन सौंपा।

वही कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ जम कर नारेबाजी की वही जिलाध्यक्ष ने कहा कि दो साल से किसानों को बीमा कंपनी की ओर से आलू का बीमा नहीं दिया जा रहा है।

 सहकारी समिति की ओर से इस बार किसानों से फसली ऋण समय से पहले लिए जा रहा है।

इससे किसान बेहद परेशान हैं। उन्होंने सरकार पर किसानों के साथ छल करने का आरोप लगाया। साथ ही सीडीओ से बीमा का पूरा क्लेम दिलाने और फसली ऋण पूर्व की तरह लेने की मांग की।

साथ ही समस्या हल न होने पर आंदोलन करने के साथ हाईकोर्ट में याचिका दायर करने की बात कहीं है।

इस दौरान गोपाल बिष्ट सतीश नैनवाल. राहुल छीमवाल दीपू चुनौतियां, डीके डालाकोटी, मदन बोरा,प्रकाश आदि कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल थे।

यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 9 अप्रैल 2026
error: Content is protected !!