ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

नैनीताल। भारतीय जनता पार्टी के नैनीताल जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट से अर्जुन शाखा के वरिष्ठ कार्यकर्ता डॉ. बी.एस. कालाकोटी, शिक्षाविद प्रो. ललित तिवारी तथा डॉ. भुवन आर्य ने शिष्टाचार भेंट की।

इस अवसर पर अतिथियों ने जिलाध्यक्ष को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित करते हुए उनके संगठनात्मक नेतृत्व और जनसेवा के प्रति समर्पण की सराहना की।

भेंट के दौरान क्षेत्र के वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य, संगठन की मजबूती तथा जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट ने पार्टी की विचारधारा और नीतियों पर दृढ़ता से कायम रहने का आह्वान करते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं का मुख्य उद्देश्य समाज और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए जनसेवा करना है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन की रीति-नीति के अनुरूप सक्रिय भूमिका निभाने, आम जनता के बीच निरंतर संपर्क बनाए रखने तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का आग्रह किया। साथ ही उन्होंने सिद्धांतों के साथ संगठन को मजबूत बनाने और सामाजिक सरोकारों में सक्रिय सहभागिता निभाने का मार्गदर्शन भी दिया।

बैठक सौहार्दपूर्ण एवं सकारात्मक वातावरण में संपन्न हुई। उपस्थित सभी लोगों ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा जनहित के कार्यों में मिलकर योगदान देने का संकल्प व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी के कूड़े के पहाड़ होंगे खत्म, ₹9 करोड़ से लगेगा लेगेसी प्लांट; गीले कचरे से बनेगी खाद
error: Content is protected !!