ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी : मुस्तैद फायर एवं पुलिस टीम की बदौलत बड़ा नुकसान होने से बचा, KVM स्कूल परिसर में लगी आग पर पाया गया पूर्ण नियंत्रण, कोई जनहानि नहीं हुई, सभी पहलुओं की जा रही है जांच- एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसीहल्द्वानी : मुखानी स्थित स्कूल में लगी भीषण आग, कई बसें जलकर खाक, वीडियो….हल्द्वानी : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भाजपा ने दी श्रद्धांजलि, सांसद अजय भट्ट बोले— राष्ट्र की एकता के लिए दिया सर्वोच्च बलिदानकर्तव्य निभाते हुए फायरमैन जगजीत सिंह का निधन,एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने परिजनों को बंधाया ढांढस, पुलिस परिवार ने दी भावभीनी श्रद्धांजलिभीमताल विधानसभा को मिली 3.49 करोड़ की सड़क सौगात, खेरोला-खड़की मोटर मार्ग निर्माण और लुगड़-पातीजाला मार्ग का होगा डामरीकरण: मंत्री राम सिंह कैड़ा
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। विदेश में वाहन चलाने के लिए भारतीयों में भी क्रेज बढ़ता जा रहा है. वर्ष 2024 में जहां हल्द्वानी परिवहन विभाग संभाग अंतर्गत नैनीताल और उधम सिंह नगर के साथ-साथ चंपावत जनपद के लोगों ने विदेश में वाहन चलाने के लिए 414 इंटरनेशनल ड्राइविंग परमिट बनवाया है।

जिसमें 52 महिलाएं भी शामिल है इनमें से अधिकतर लोग कनाडा आस्ट्रेलिया, ब्रिटेन न्यूजीलैंड जाते रहते हैं संभागीय परिवहन हल्द्वानी के आंकड़ों के अनुसार सबसे अधिक इंटरनेशनल ड्राइविंग परमिट बनाने वाले उधम सिंह नगर के लोग शामिल है।

जिसमें काशीपुर आरटीओ कार्यालय से 124, रूद्रपुर आरटीओ कार्यालय से 139, जबकि हल्द्वानी आरटीओ कार्यालय से 121, टनकपुर आरटीओ कार्यालय से 28 इंटरनेशनल ड्राइविंग लाइसेंस जारी हुए हैं. तो वही इस वर्ष 2025 में जनवरी से फरवरी माह तक 14 लोगों इंटरनेशनल ड्राइविंग लाइसेंस जारी किए गए हैं।

खासकर रूद्रपुर और काशीपुर से विदेश में पंजाबी समाज के लोग अधिक रहते हैं जिसके चलते उधम सिंह नगर में सबसे अधिक है इंटरनेशनल ड्राइविंग लाइसेंस जारी हुए हैं ।

विदेशों में वाहन चलाने के लिए संभागीय परिवहन विभाग से इंटरनेशनल ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना है तो ऑनलाइन आवेदन कर अपना लाइसेंस बना सकते हैं.इंटरनेशनल ड्राइविंग लाइसेंस न केवल अधिकांश विदेश यात्रा करने वालों के काम आता है।

इस लाइसेंस के जरिए कई देशों में गाड़ी किराए पर आसानी से उपलब्ध होने के साथ ही ड्राइविंग करने की भी अनुमति मिलती है.नौकरी के साथ पढ़ाई वाले युवाओं में भी इंटरनेशनल ड्राइविंग लाइसेंस का क्रेज बढ़ा है।

संभागीय परिवहन अधिकारी हल्द्वानी संदीप सैनी ने बताया कि आवेदन में शर्तें पूरी करने के बाद ही लाइसेंस जारी किया जाता है.
भारत में बने ड्राइविंग लाइसेंस की छाया प्रति जहां की यात्रा करने वाले हैं ।

वहां का पासपोर्ट और वीजा की कॉपी,यात्रा के टिकट की छाया प्रति,आयु और निवास प्रमाणपत्र की छाया प्रति भारतीय नागरिकता से जुड़ा प्रमाण पत्र के साथ-साथ चिकित्सा प्रमाण पत्र होना जरूरी है जारी किए गए इंटरनेशनल लाइसेंस परमिट की अवधि एक साल की मान्य होती है।

यह भी पढ़ें :  NEET परीक्षा और वीकेंड भीड़ के चलते हल्द्वानी-काठगोदाम में विशेष ट्रैफिक प्लान लागू, भारी वाहनों पर रहेगा प्रतिबंध

You missed

error: Content is protected !!