ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

अल्मोड़ा। पहाड़ में साइबर ठगों ने एक व्यक्ति को डिजिटल अरेस्ट कर करीब 18.80 लाख रुपये हड़प लिए। ठगों ने खुद को दिल्ली पुलिस का अधिकारी बताकर और धमकाते हुए पीड़ित के बैंक खाता नंबर, आधार कार्ड समेत गोपनीय जानकारी हासिल कर ली।

देघाट निवासी गोपाल दत्त ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बीते 25 अगस्त को उनके मोबाइल पर अज्ञात नंबरों से व्हाट्सएप कॉल आई।

कॉल करने वालों ने कहा कि उनका नंबर धोखाधड़ी में इस्तेमाल हुआ है और कैनरा बैंक से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में वे आरोपी बनाए जा रहे हैं। उन्होंने खुद को दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताया और कहा कि पीड़ित को जेल भेजा जाएगा।

साइबर ठगों ने भयभीत कर गोपाल दत्त से आधार कार्ड की डिटेल ली, जेवर-बैंक बैलेंस की जानकारी पूछी और यहां तक कि उनकी एफडी भी तुड़वा दी।

27 अगस्त को पीड़ित ने 15 लाख रुपये आरटीजीएस से एक कंपनी के खाते में भेज दिए। बीते 29 अगस्त को और 3.80 लाख रुपये उसी खाते में जमा करा दिए। कुल मिलाकर ठगों ने उनसे लगभग 18.80 लाख रुपये ठग लिए।

पीड़ित का कहना है कि ठग लगातार उन्हें डराते रहे और कहा कि किसी को जानकारी दी तो पुलिस तैनात है। कई दिनों तक डिजिटल एरैस्ट में रखने के बाद जब पैसा वापस नहीं आया, तब उन्हें धोखाधड़ी का अहसास हुआ। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें :  रामनगर पुलिस की बड़ी सफलता: लूटी गई स्कॉर्पियो बरामद, जिला बदर अभियुक्त गिरफ्तार

You missed

error: Content is protected !!