ब्रेकिंग न्यूज़
नैनीताल : घुघुखान-सौड़-हरियल मोटर मार्ग को लेकर ग्रामीणों का फूटा आक्रोशSSP मंजूनाथ टीसी की नजरों से अपराधियों का बचना नामुमकिन, 2 डकैत गिरफ्तार, अन्य डकैत रडार पर,लूटी गई नगदी और अवैध हथियार तमंचा, पिस्टल बरामद, उधम सिंह नगर, पीलीभीत व यूपी में गिरफ्तारी हेतु ऑपरेशन जारीश्री नंदा देवी महोत्सव के उद्घाटन के लिए मुख्यमंत्री धामी को निमंत्रण, 16 सितंबर से शुरू होगा आयोजनचोरगलिया में जानवर से टकराकर बाइक सवार घायल, स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पतालहल्द्वानी डकैती कांड का बड़ा खुलासा, हथियारों के बल पर 8 लाख की लूट में दो गिरफ्तार, पिस्टल-तमंचे और आठ जिंदा कारतूस समेत लूटी रकम बरामद
खबर शेयर करे -

मृतक के परिजनों का आरोप है कि उसकी हत्या की गई,प्रारंभिक जांच में राकेश की मौत हाथियों के हमले से होने का अनुमान 

लालकुआं।  बिन्दुखत्ता पूर्वी घोड़ानाला निवासी राकेश उर्फ हरपाल छह दिसंबर को घर से निकला था और उसके बाद वह लापता हो गया। परिजनों ने राकेश की गुमशुदगी की रिपोर्ट लालकुआं कोतवाली में दर्ज कराई थी।

सोमवार सुबह कुछ लोग घास लेने के लिए नगला बाईपास के पास स्थित जंगल में गए, जहां उन्हें एक युवक मृत अवस्था में मिला। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक की शिनाख्त राकेश के रूप में की।

पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में यह अनुमान लगाया जा रहा है कि राकेश की मौत हाथियों के हमले के कारण हुई हो सकती है। हालांकि, इस मामले की गुत्थी अभी भी उलझी हुई है, क्योंकि मृतक के परिजनों का आरोप है कि उसकी हत्या की गई है।

मृतक के मौत के कारणों की घटनास्थल पर पहुंची फोरेंसिक टीम और वन विभाग की टीम जांच कर रही हैं।फ

रूद्रपुर एसपी सिटी, उत्तम सिंह नेगी भी मौके पर पहुंचकर जानकारी जुटा रहे हैं। पुलिस ने पूरे मामले की गहन जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें :  18 वर्षीय छात्रा की संदिग्ध हत्या, रात में फोन कर घर से बुलाया, सुबह सड़क किनारे मिला शव

You missed

error: Content is protected !!