ब्रेकिंग न्यूज़
कैंचीधाम के पास शिप्रा नदी में डूबने से एक व्यक्ति की मौत,मस्ती के दौरान नदी में उतरा था युवक, गहरे पानी में डूबने से गई जान; पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजानैनीताल : 79 साल का इंतजार खत्म होने की उम्मीद: फगुनियाखेत सड़क प्रस्ताव वन विभाग से आगे बढ़ा, जल्द मिल सकती है NOCहल्द्वानी झपटमारी का 48 घंटे में खुलासा, SOG-मुखानी पुलिस ने दो आरोपी दबोचे, बुजुर्ग महिला का सोने का कुंडल बरामदहल्द्वानी : दमुवाढूंगा में ड्रोन सर्वे शुरू, राजस्व अभिलेखीकरण प्रक्रिया को मिलेगी नई रफ्ताररामगढ़ में महिलाओं से छेड़खानी पड़ी भारी, बाहरी युवकों का मुंह काला कर बिच्छू घास लगाई, जमकर की पिटाई; वीडियो वायरल
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। गौलापार क्षेत्र में एक शादी समारोह के दौरान मारपीट और जानलेवा हमले का मामला सामने आया है।

पीड़ित पक्ष ने कुछ युवकों पर जातिसूचक टिप्पणियां करने, चाकू से हमला करने और पुलिस द्वारा कार्रवाई में देरी करने का आरोप लगाया है।

जानकारी के अनुसार गौलापार के देवला मल्ला निवासी उमेश चन्द्र टम्टा ने शिकायत में बताया कि 10 मई की रात चुटकी फार्म में आयोजित विवाह समारोह के दौरान करीब 10 से 12 युवकों ने उनके और उनके परिजनों के साथ अभद्र व्यवहार किया तथा जातिसूचक टिप्पणियां कीं। विरोध करने पर आरोपियों ने हमला कर दिया।

उमेश टम्टा का आरोप है कि हमले के दौरान उन पर चाकू से वार किया गया, जिससे उनके सिर पर गंभीर चोट आई। वहीं उनके भाई शुभम टम्टा के साथ भी बेरहमी से मारपीट की गई। बताया जा रहा है कि शुभम की रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट आई है और उनका इलाज बरेली के एक अस्पताल में चल रहा है।

पीड़ित पक्ष का कहना है कि घटना की शिकायत थाना काठगोदाम में दी गई थी और नामजद आरोपियों के नाम भी पुलिस को बताए गए थे, लेकिन कई दिन बीत जाने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। पीड़ित ने पुलिस पर समझौते का दबाव बनाने का भी आरोप लगाया है।

मामले में निष्पक्ष जांच और आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की गई है। वहीं सीओ सिटी अमित सैनी ने पीड़ित परिवार को आश्वासन दिया है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और उचित कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें :  10 साल बाद हल्द्वानी नगर निगम की दुकानों का किराया 50% बढ़ा, व्यापारियों की सहमति से लिया गया फैसला

You missed

error: Content is protected !!