ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

नैनीतालतहसील के धारी/तल्लीताल क्षेत्र स्थित भदौरी गांव में 24 अप्रैल 2026 को हुई एक व्यक्ति की संदिग्ध मृत्यु के मामले में पुलिस जांच पूरी हो गई है। जांच में स्पष्ट हुआ है कि मृतक की मौत वन्यजीव के हमले से हुई थी और इसमें किसी प्रकार की आपराधिक साजिश के प्रमाण नहीं मिले हैं।

घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने वन्यजीव हमले की आशंका जताते हुए धरना-प्रदर्शन किया था, जिससे क्षेत्र में स्थिति संवेदनशील हो गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस, वन विभाग और प्रशासन की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया।

शव का पंचायतनामा भरने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए सुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज, हल्द्वानी भेजा गया। यहां विशेषज्ञ डॉक्टरों के पैनल ने वीडियोग्राफी के साथ पोस्टमार्टम किया। रिपोर्ट में मृत्यु का कारण वन्यजीव हमले से हुई गंभीर चोटें (मल्टीपल इंजरी) बताया गया है।

पुलिस ने मामले की गहन जांच के बाद स्पष्ट किया है कि यह घटना मानव-वन्यजीव संघर्ष का परिणाम है और इसमें किसी भी तरह की आपराधिक गतिविधि शामिल नहीं है।

प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि वे किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें और शांति बनाए रखते हुए प्रशासन का सहयोग करें।

यह भी पढ़ें :  डीएसबी परिसर में ‘मिशन ग्रीन’ के तहत पौधारोपण, कुलपति प्रो. राजीव मोहन पंत ने लगाए बुरांश और पदम के पौधे

You missed

error: Content is protected !!