ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

उधम सिंह नगर। सितारगंज सिडकुल क्षेत्र में रविवार को दो बाइकों की आमने-सामने हुई जोरदार भिड़ंत में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और दोनों घायल सड़क पर खून से लथपथ पड़े रहे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर दूर जा गिरे। हादसे के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोगों ने साहस दिखाते हुए घायलों को संभाला और 108 एंबुलेंस को सूचना दी। साथ ही पुलिस को भी हादसे की जानकारी दी गई।

स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेजने की तैयारी की गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। बाद में दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

प्रारंभिक तौर पर तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे की वजह माना जा रहा है। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद सिडकुल क्षेत्र में कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित रहा।

यह भी पढ़ें :  विजय शंखनाद रैली के वायरल वीडियो पर सुमित हृदयेश का पलटवार, बोले- ‘फेक AI वीडियो से नफरत फैलाने की कोशिश’
error: Content is protected !!