ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

भीमताल/ओखलकांडा। ग्राम पंचायत भद्रेठा में पंचायत भवन में खुली बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता ग्राम प्रधान निर्मल मटियाली ने की।

इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख केडी रूवाली के प्रथम ग्राम पंचायत भद्रेठा आगमन पर उनका अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत एवं सम्मान किया गया।

बैठक में मुख्य रूप से मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास, स्वास्थ्य एवं कृषि विभाग की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी गई। साथ ही वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए ग्राम पंचायत की कार्ययोजना तैयार की गई। प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत नए लाभार्थियों के चयन की प्रक्रिया को भी अंतिम स्वीकृति प्रदान की गई।

बैठक में बीएलओ विमला देवी ने विशेष गहन पुनर्निरीक्षण अभियान की जानकारी देते हुए पात्र एवं छूटे हुए लोगों के आवेदन पत्र भरवाए।

ग्राम विकास अधिकारी रवि सिंह राणा ने ग्राम विकास से संबंधित योजनाओं एवं कार्यों की विस्तृत जानकारी दी।

इस अवसर पर अमजड़ साधन सहकारी समिति की अध्यक्षा कमला देवी, क्षेत्र पंचायत प्रतिनिधि मोहन रूवाली, सरपंच किशनी देवी, आशा कार्यकर्ता विमला, हयात सिंह, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य, पूर्व प्रधान दयाराम, संदीप चंद्र, खुशाल चंद्र, चिंतामणि, हीराबल्लभ परगाई, मोहन चंद्र, चंद्रबल्लभ सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें :  जनता की भागीदारी से ही अपराध और नशे पर लगेगी लगाम: आईजी निवेदिता कुकरेती

You missed

error: Content is protected !!