ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (कूटा) ने कुमाऊं विश्वविद्यालय के जंतु विज्ञान विभाग की पूर्व विभागाध्यक्ष एवं वरिष्ठ शिक्षाविद् प्रोफेसर डॉ. इला बिष्ट के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

कूटा ने उनके निधन को विश्वविद्यालय परिवार के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

प्रो. डॉ. इला बिष्ट ने अपने शैक्षणिक जीवन में कुमाऊं विश्वविद्यालय के अल्मोड़ा परिसर में महत्वपूर्ण सेवाएं दीं और जंतु विज्ञान के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान किया। उनके निधन की खबर से विश्वविद्यालय के शिक्षकों, शोधार्थियों और विद्यार्थियों में शोक की लहर है।

कूटा के अध्यक्ष प्रो. ललित तिवारी सहित डॉ. नीलू, डॉ. दीपक कुमार, डॉ. युगल जोशी, डॉ. संतोष कुमार, डॉ. कुबेर गिनती, डॉ. शिवांगी, डॉ. अनिल बिष्ट, डॉ. दीपिका गोस्वामी एवं डॉ. अशोक कुमार ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

इसके अलावा एलुमनी सेल के डॉ. बी.एस. कालाकोटी, प्रो. अनिल जोशी, डॉ. एस.एस. सामंत, डॉ. ज्योति कांडपाल, डॉ. रितेश साह, डॉ. मीना पांडे और डॉ. मनोज बिष्ट ने भी प्रो. डॉ. इला बिष्ट के निधन को शिक्षा जगत की बड़ी क्षति बताते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।

कूटा ने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से उन्हें इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करने की कामना की।

यह भी पढ़ें :  गैंगस्टर गैंग का सरगना कौशल चिलवाल गिरफ्तार, जिला बदर की कार्रवाई से पहले पुलिस के हत्थे चढ़ा
error: Content is protected !!