ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

हैवान पिता ने मासूम बेटे को पीट-पीट कर उतारा मौत के घाट, घर मे दफनाने की तैयारी में था, सूचना परम मौके पर पहुंची पुलिस 

ऊधमसिंहनगर। बाजपुर से एक दिल दहलाने वाली एक घटना सामने आई है जहां एक पिता ने मासूम बेटे को पीट-पीट कर हत्या कर दी। जनपद ऊधमसिंह नगर से बेहद खौफ़नाक वारदात की खबर सामने आ रही है।

 बाजपुर में एक हैवान बाप ने अपने मासूम बेटे को लोहे की रॉड से मारकर मौत के घाट उतार दिया। घर के अन्दर गड्ढे में दफनाते हुए पड़ोसियों की शिकायत पर धरा गया।

बाजपुर स्थित सुल्तानपुर पट्टी में एक पिता ने अपने बेटे को लोहे की रॉड से वार कर जान से मार डाला। नौ वर्षीय मृतक विवेक काशीपुर आश्रम में पढ़ता था, जहां से वह अपने पिता के घर आया था।

आरोपी प्रेम शंकर के तीन पुत्रों में से विवेक सबसे बड़ा था, जबकि उसके दो छोटे भाई भी काशीपुर आश्रम में ही पढ़ते हैं।

परिवार में कलह के चलते ये घटना सामने आई है। इस पूरी घटना से इलाके में हड़कंप मच गया और सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुँच गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

पड़ोसियों से प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी प्रेम शंकर ने लोहे की रोड से सर कुचलने के बाद घर में एक बड़ा गड्ढा करके दफनाने की तैयारी कर ली थी।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : मुखानी पुलिस ने चंद घंटों में लौटाया लाखों के जेवरात व नकदी से भरा बैग, ईमानदार नागरिकों ने पेश की मिसाल

You missed

error: Content is protected !!