ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी में चोरी का खुलासा: घर का ताला तोड़कर मोटर और बिजली का सामान चुराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, दो किशोर भी पकड़े गएमुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना का हल्द्वानी में शुभारंभ, 121 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखमआपदा प्रभावित गांवों का दौरा कर कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सुनी जनसमस्याएं, क्षतिग्रस्त सड़कों, पेयजल लाइनों और नहरों के पुनर्निर्माण के दिए निर्देशदेवभूमि उद्यमिता योजना से विद्यार्थियों को मिला स्वरोजगार का मंत्र, कोटाबाग महाविद्यालय में अभिमुखीकरण कार्यक्रम आयोजितकुमाऊं विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र डॉ. एस.एस. सामंत को मिली NASI सीनियर साइंटिस्ट फेलोशिप, उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में संभाला नया दायित्व
खबर शेयर करे -

 देवघर में भीषण हादसा, कांवड़ियों की बस और ट्रक में भिड़ंत; 18 की मौत

झारखंड। देवघर जिला के मोहनपुर थाना क्षेत्र के जमुनिया मोड़ के समीप गोड्डा देवघर मुख्य मार्ग में मंगलवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया. जहां एक बस ने ट्रक में टक्कर मार दी. जिससे 18 कांवड़ियों की मौत हो गई. जबकि कई घायल हो गए।

घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं, मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया गया है।

घटना मंगलवार सुबह करीब 5:30 बजे की बताई जा रही है. घटना की जानकारी स्थानीय लोगों द्वारा मोहनपुर थाना प्रभारी प्रियरंजन को दी गई।

जिसके बाद दल बल के साथ प्रियरंजन कुमार घटना स्थल पर पहुंचे और फिर इसकी जानकारी मोहनपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी को दी. इसके बाद सभी ने मिलकर घायलों को एम्बुलेंस के माध्यम से मोहनपुर सीएचसी भेजा।

स्थानीय लोगों ने दावा किया है कि हादसे में 20 से अधिक श्रद्धालु घायल हुए हैं. हादसा इतना भयानक था कि बस के परखच्चे उड़ गए।

हादसे पर सांसद निशिकांत दुबे ने दुख जाताया है. उन्होंने कहा कि मेरे लोकसभा के देवघर में श्रावण मास में कांवर यात्रा के दौरान बस और ट्रक के दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण 18 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है. बाबा बैद्यनाथ उनके परिजनों को दुख सहने की शक्ति प्रदान करें।

यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड में बारिश का कहर: चमोली में बादल फटने से वैली ब्रिज बहा, BRO कर्मचारी लापता; 17 गांवों का संपर्क टूटा

You missed

error: Content is protected !!