ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

नैनीताल में जिला प्रशासन की शीतकालीन में अलाव जलाने की व्यवस्था 

रिपोर्टर – गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। जिला प्रशासन द्वारा शीतकालीन ऋतु में ठंड, शीतलहर से बचाव के लिए शहर में सार्वजनिक स्थानों पर अलाव की व्यवस्था कर दी गई है। क्षेत्र में रैन बसेरों का संचालन, निःशुल्क कम्बल वितरण करने के लिए तैयारी पूरी कर ली है।

एसडीएम केएन गोस्वामी ने बताया कि क्रिसमस व नव वर्ष को लेकर शहर में पर्यटकों की संख्या में इजाफा होने लगा है साथ ही बदलते मौसम के साथ ठंड भी बढ़ने लगी है जिसको देखते हुए शहर में अलाव की व्यवस्था कर दी गई है।

जिससे ठंड में स्थानीय लोगो के साथ साथ पर्यटको को भी थोड़ी राहत मिलेगी कहा कि शहर में बढ़ती भीड़ को देखते हुए क्रिसमस, थर्टीफस्ट न्यू ईयर पर जीजीआईसी के मैदान पार्किंग के लिए इस्तेमाल किया जाएगा ,जिसके लिए स्कूल प्रवंधन से बात हो चुकी है।

मैदान में करीब दो सौ वाहन पार्क हो सकेंगे जिससे करीब 20 हजार प्रति दिन के हिसाब से स्कूल को आय हो सकती है।

भविष्य में भी शनिवार व रविवार को भी मैदान को पार्किंग के लिए उपयोग में लाया जाएगा जिससे खासकर पर्यटन सीजन के दौरान काफी हद तक पार्किंग की समस्या से निजात मिलेगी।

 जिसके लिए सीओ से वार्ता की गई है साथ ही पुलिस विभाग के साथ  बैठक कर अन्य जगहों पर पार्किंग की व्यवस्था को प्लान तैयार किया जाएगा।

यह भी पढ़ें :  केदारनाथ धाम के कपाट आज खुलेंगे, 10 क्विंटल फूलों से सजा धाम; हजारों श्रद्धालु पहुंचे
error: Content is protected !!