ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी में चोरी का खुलासा: घर का ताला तोड़कर मोटर और बिजली का सामान चुराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, दो किशोर भी पकड़े गएमुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना का हल्द्वानी में शुभारंभ, 121 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखमआपदा प्रभावित गांवों का दौरा कर कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सुनी जनसमस्याएं, क्षतिग्रस्त सड़कों, पेयजल लाइनों और नहरों के पुनर्निर्माण के दिए निर्देशदेवभूमि उद्यमिता योजना से विद्यार्थियों को मिला स्वरोजगार का मंत्र, कोटाबाग महाविद्यालय में अभिमुखीकरण कार्यक्रम आयोजितकुमाऊं विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र डॉ. एस.एस. सामंत को मिली NASI सीनियर साइंटिस्ट फेलोशिप, उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में संभाला नया दायित्व
खबर शेयर करे -

रसायन विज्ञान विभाग में पीएचडी कर रही दिव्या महर को प्रतिष्ठित सीएसआईआर-वरिष्ठ अनुसंधान फेलोशिप (एसआरएफ) से सम्मानित

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला 

नैनीताल। कुमाऊँ विश्वविद्यालय, नैनीताल के रसायन विज्ञान विभाग में पीएचडी कर रही दिव्या महर को प्रतिष्ठित सीएसआईआर-वरिष्ठ अनुसंधान फेलोशिप (एसआरएफ) से सम्मानित किया गया है।

इस प्रतिष्ठित फेलोशिप के तहत उनके शोध प्रयासों के लिए उन्हें 24 महीने की अवधि के लिए 42,000 रुपये का मासिक वजीफा और मकान किराया भत्ता (एचआरए) भी दिया जाएगा।

वर्तमान में, दिव्या कुमाऊँ विश्वविद्यालय के डीएसबी परिसर स्थित रसायन विज्ञान विभाग में सहायक प्रोफेसर डॉ. महेश चंद्र आर्य के मार्गदर्शन में पीएचडी कर रही हैं।
दिव्या और उनके पर्यवेक्षक दोनों ने गुणवत्तापूर्ण शोध के लिए प्रोत्साहन और समर्थन के लिए माननीय कुलपति प्रो. दीवान एस. रावत के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया है।

विभागाध्यक्ष प्रो. चित्रा पांडे के नेतृत्व में रसायन विज्ञान विभाग परिवार दिव्या को इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर हार्दिक बधाई देते हुये उनके शोध कार्यों में निरंतर उत्कृष्टता की कामना की है ।

यह भी पढ़ें :  राजकीय जूनियर हाई स्कूल पतंगांव में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, बच्चों ने देशभक्ति कार्यक्रमों से बांधा समां

You missed

error: Content is protected !!