ब्रेकिंग न्यूज़
स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति के रंग में रंगा हल्द्वानी-काठगोदाम, महापौर गजराज सिंह बिष्ट ने किया ध्वजारोहण, उत्कृष्ट कर्मचारियों को किया सम्मानितकुमाऊं में बीजेपी का संगठन मंथन, 2027 चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री धामी और महेंद्र भट्ट ने कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्रनैनीताल पुलिस ने हर्षोल्लास के साथ मनाया हरियाली तीज महोत्सव, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समांरामनगर में पुलिस-बदमाश के बीच मुठभेड़, पुलिस पर फायरिंग करने वाला वांछित आरोपी चंदन सागर गोली लगने से गिरफ्तारस्वतंत्रता दिवस पर लालकुआं को मिली नई पहचान, सांसद अजय भट्ट ने किया भव्य स्वागत द्वारों और तिरंगा लाइटों का लोकार्पण व्यापार
खबर शेयर करे -

नशे में धुत यवकों ने 3 वाहनो को मारी टक्कर, पुलिस ने पकड़कर के मेडिकल करवाया।

कैंची के होमस्टे संचालक से मारपीट के बाद स्कॉर्पियो से भागे आरोपी, बिजली के पोल से टकराने पर रुकी कार, एक महिला घायल

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

कैंची/भवाली। अल्मोड़ा हाईवे पर शनिवार देर रात नशे में धुत युवकों ने जमकर उत्पात मचाया। कैंची क्षेत्र के एक होमस्टे संचालक से मारपीट करने के बाद आरोपी स्कॉर्पियो लेकर फरार हो गए। पुलिस के पीछा करने पर उन्होंने कैंची से भवाली के बीच तीन वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में एक महिला घायल हो गई। अंत में आरोपियों की स्कॉर्पियो बिजली के पोल से टकरा गई, जिसके बाद पुलिस ने सभी युवकों को पकड़ लिया।

जानकारी के अनुसार, लखनऊ नंबर UP 32 AR 0095 स्कॉर्पियो में सवार पांच युवक शनिवार रात कैंची क्षेत्र पहुंचे थे। किसी बात को लेकर उनका एक होमस्टे संचालक से विवाद हो गया, जो मारपीट में बदल गया। सूचना पर कैंची पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन आरोपी वाहन लेकर फरार हो गए।

पुलिस ने पीछा किया तो भागते समय आरोपियों ने एक के बाद एक तीन वाहनों को टक्कर मार दी। इस दौरान एक कार में सवार महिला घायल हो गई। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो आखिरकार बिजली के पोल से टकराकर रुक गई, जिससे वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गया।

पुलिस सभी युवकों को हिरासत में लेकर चौकी लाई और मेडिकल परीक्षण के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवाली भेजा। स्थानीय लोगों का कहना है कि युवक शराब के नशे में थे।

कोतवाल प्रकाश मेहरा ने बताया कि सभी आरोपियों का मेडिकल परीक्षण कराया गया है।

मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने स्कॉर्पियो को भी सीज कर दिया है।

यह भी पढ़ें :  मंगोली-खुर्पाताल में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगे बच्चे और ग्रामीण

You missed

error: Content is protected !!