ब्रेकिंग न्यूज़
मानसून पर नैनीताल प्रशासन हाई अलर्ट, बिना अनुमति मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे अधिकारी,डीएम ललित मोहन रयाल के सख्त निर्देश, 24×7 अलर्ट मोड में रहेगा प्रशासन; लापरवाही पर होगी कड़ी कार्रवाई16 जुलाई से भीमताल में भव्यता के साथ मनाया जाएगा हरेला मेला : कैबिनेट मंत्री रामसिंह कैड़ापहली ही बारिश में हल्द्वानी की सड़कों की खुली पोल, मेयर बोले—’इस मानसून धैर्य रखें, अगली बरसात तक 99% समस्याएं होंगी खत्म’नैनीताल में मानसून आपदा मॉक ड्रिल सफल, डीएम ललित मोहन रयाल ने कंट्रोल रूम से की लाइव मॉनिटरिंग, सीएम ने वीसी के जरिए तैयारियों का लिया जायजानैनीताल में अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर सख्ती: अवैध मशीन की सूचना पर ₹50 हजार इनाम, डेंगू रोकथाम के भी कड़े निर्देश
खबर शेयर करे -

नैनीताल। जनपद में वर्तमान समय में मानसून की सक्रियता के फलस्वरूप भारत मौसम विभाग, देहरादून द्वारा समय-समय पर जारी किये जा रहे मौसम पूर्वानुमान चे आपतावनी के दृष्टिगत राजकीय एवं निजी विद्यालयों में कक्षा 1 से कक्षा 12 तक के छात्र-छात्राओं के जानमाल की सुरक्षा के मद्देनजर विद्यालयों में अवकाश घोषित किए जा रहे हैं।

जानकारी देते हुए अपर जिलाधिकारी पी आर चौहान ने बताया कि मौसम विभाग द्वारा जारी की चेतावनियों / एलर्ट के कारण जिला प्रशासन द्वारा आपदा न्यूनीकरण हेतु घोषित किये जा रहे अवकाशों की तिथियों में इन विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं का शिक्षण कार्य प्रभावित हो रहा है।

राजकीय एवं निजी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों / प्रबन्धकों द्वारा छात्र-छात्राओं के शिक्षण कार्य की निरन्तरता ऑन लाईन शिक्षा के माध्यम से बनाए रखने के सम्बन्ध में स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए जाने आवश्यक हैं।

उन्होंने मुख्य शिक्षाधिकारी, नैनीताल को निर्देशित किया है कि मानसून सत्र के दौरान जिला प्रशासन द्वारा मौसम विभाग की चेतावनियों के क्रम में जारी किये जा रहे अवकाशों की अवधि में समस्त राजकीय एवं निजी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों/प्रबन्धकों को विद्यालयों में ऑन लाईन (ONLINE) शिक्षा के माध्यम से सुचारू शिक्षण कार्य संचालित कराये जाने हेतु सम्बन्धितों को आवश्यक निर्देश दे।

यह भी पढ़ें :  कुमाऊं विश्वविद्यालय के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. एम. के. पांडे के निधन पर कूटा ने जताया गहरा शोक

You missed

error: Content is protected !!