ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

मां की डांट से नाराज़ नाबालिक भाई बहन ने ट्रेन के आगे कुदकर की आत्महत्या, परिजनों का रो रो कर बुरा हाल

हरिद्वार। मां की डांट से नाराज होकर ज्वालापुर में नाबालिग भाई-बहन ने ऐसा खौफनाक कदम उठाया कि घर में कोहराम मच गया। परिजनों को यकीन ही नहीं आ रहा है कि उनका लाड़ला बेटा और लाड़ली बेटी ऐसा घातक कदम भी उठा सकते हैं।

दोनों नाबालिग भाई-बहनों ने ट्रेन के आगे कूदकर खुदकुशी कर ली। शुरुआती जांच में सामने आया है कि मां ने बेटी को घर का काम करने के लिए कहा था। इसी बात से बेटी नाराज हुई थी और भाई भी छोटी बहन के साथ निकल गया था।

पुलिस को मंगलवार देररात सूचना मिली कि लालपुल रेलवे पटरी पर ट्रेन से टकराने के बाद नाबालिग लड़के और नाबालिग लड़कीके शव पड़े हैं। एसएसआई राजेश बिष्ट, एसआई प्रदीप कुमार ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर देखा कि शव क्षत-विक्षत हालात में थे।

आसपास के लोगों को बुलाकर शवों की शिनाख्त के प्रयास किए गए। दोनों की पहचान पांवधोई कॉलोनी के बाबर मोहल्ला निवासी फारूक के 16 वर्षीय पुत्र समीर और 14 वर्षीय पुत्री अलीश्बा के रूप में हुई। घटना के बाद परिजनों में अफरातफरी मच गई। समीर के भाई ने दोनों की शिनाख्त की।

ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी रमेश सिंह तनवार ने बताया कि पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि शुरुआती जांच में यह बात सामने आई कि मां की डांट से नाराज होकर दोनों नाबालिग बच्चों ने यह कदम उठाया।

यह भी पढ़ें :  नैनीताल में निजी स्कूलों पर प्रशासन सख्त, 4 और स्कूलों को नोटिस; अब तक 105 विद्यालयों पर कार्रवाई

You missed

error: Content is protected !!