ब्रेकिंग न्यूज़
नैनीताल : घुघुखान-सौड़-हरियल मोटर मार्ग को लेकर ग्रामीणों का फूटा आक्रोशSSP मंजूनाथ टीसी की नजरों से अपराधियों का बचना नामुमकिन, 2 डकैत गिरफ्तार, अन्य डकैत रडार पर,लूटी गई नगदी और अवैध हथियार तमंचा, पिस्टल बरामद, उधम सिंह नगर, पीलीभीत व यूपी में गिरफ्तारी हेतु ऑपरेशन जारीश्री नंदा देवी महोत्सव के उद्घाटन के लिए मुख्यमंत्री धामी को निमंत्रण, 16 सितंबर से शुरू होगा आयोजनचोरगलिया में जानवर से टकराकर बाइक सवार घायल, स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पतालहल्द्वानी डकैती कांड का बड़ा खुलासा, हथियारों के बल पर 8 लाख की लूट में दो गिरफ्तार, पिस्टल-तमंचे और आठ जिंदा कारतूस समेत लूटी रकम बरामद
खबर शेयर करे -

पिथौरागढ़ में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.9 दर्ज की गई है।
भूकंप के झटके बाद लोग घरों से बाहर निकल आए. हालांकि, अभी किसी भी तरह के नुकसान की जानकारी नहीं है।

पिथौरागढ़ में जैसे ही लोगों को महसूस हुआ कि धरती हिल रही है, लोग दहशत में घरों से बाहर निकल आए. नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक भूकंप की तीव्रता 3.9 थी।

इससे पहले 4दिसंबर को तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के कई जिलों में भूकंप के झटके महसूस किया गया था. कुछ सेकंड तक आए भूकंप से लोगों में दहशत फैल गई थी और लोग अपने घरों से बाहर निकल गए. कोठागुडेम जिले में सुबह 7:27 बजे तीन सेकंड तक भूकंप महसूस किया गया था।

भूकंप आने के वक्त यदि आप घर से बाहर हैं तो ऊंची इमारतों, बिजली के खंभों आदि से दूर रहें. जब तक झटके खत्म न हों, बाहर ही रहें. चलती गाड़ी में होने पर जल्द गाड़ी रोक लें और गाड़ी में ही बैठे रहें।

ऐसे पुल या सड़क पर जाने से बचें, जिन्हें भूकंप से नुकसान पहुंचा हो. भूकंप आने के वक्त यदि आप घर में हैं तो फर्श पर बैठ जाएं. मज़बूत टेबल या किसी फर्नीचर के नीचे पनाह लें।

टेबल न होने पर हाथ से चेहरे और सिर को ढक लें. घर के किसी कोने में चले जाएं और कांच, खिड़कियों, दरवाज़ों और दीवारों से दूर रहें. बिस्तर पर हैं तो लेटे रहें, तकिये से सिर ढक लें।

 

यह भी पढ़ें :  विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई : एक और रिश्वतखोर अधिकारी रंगे हाथों गिरफ्तार

You missed

error: Content is protected !!