ब्रेकिंग न्यूज़
कोटाबाग ब्लॉक कांग्रेस कमेटी का विस्तार, सैकड़ों लोगों ने थामा कांग्रेस का दामनमोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की चर्चा तेज, युवाओं और महिलाओं पर फोकस, कई बड़े मंत्रालयों में बदलाव की अटकलेंSSP मंजुनाथ टीसी के ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत अवैध हथियारों की सप्लाई का भंडाफोड़; SOG-चोरगलिया पुलिस की संयुक्त कार्यवाही के दौरान अवैध हथियारों का जखीरा बरामद, 8 अवैध तमंचे तथा 10 कारतूस बरामद, तस्कर गिरफ्तार2027 विधानसभा चुनाव से पहले बढ़ी राजनीतिक हलचल, समय से पहले चुनाव की अटकलें तेजबच्चे की परवरिश पर बंदर ने सिखाया बड़ा सबक,बच्चे वही सीखते हैं जो देखते हैं: उत्तराखंड पुलिस के बंदरों वाले वीडियो ने दिया बड़ा संदेश
खबर शेयर करे -

उत्तराखंड में बिजली बिल के मामले में उपभोक्ताओं पर अप्रैल महीने में दूसरी बार झटका लगेगा।

अप्रैल महीना बिजली उपभोक्ताओं के लिए साबित होगा दोहरे झटके वाला 

अप्रैल पहले हफ्ते में जहां यूपीसीएल ने फ्यूल चार्ज एडजस्टमेंट के नाम पर सात पैसे प्रति यूनिट तक बढ़ाए। वहीं 19 अप्रैल को मतदान बाद अंतिम सप्ताह में पूरे साल भर के लिए फिर नई बिजली दरें जारी होंगी।

विद्युत नियामक आयोग मार्च अंतिम सप्ताह में पूरे साल भर के लिए नई बिजली की दरें जारी करता है।

इस बार लोकसभा चुनाव की आचार संहिता के कारण नई दरों का ऐलान नहीं हुआ है। 19 अप्रैल को मतदान होने के बाद चुनाव आयोग से मंजूरी लेकर बिजली दरों का ऐलान अप्रैल महीने में ही किया जाना प्रस्तावित है।

नई बिजली दरों का ऐलान करने से पहले विद्युत नियामक आयोग ने पूरे प्रदेश में कई स्थानों पर जनसुनवाई कार्यक्रम किए। संगोष्ठी कर लोगों से आपत्ति, सुझाव आमंत्रित किए। घरेलू, कमर्शियल, औद्योगिक श्रेणी के उपभोक्ताओं समेत किसानों से भी उनकी राय ली गई।

19 अप्रैल के बाद घोषणा को लेकर चुनाव आयोग से मंजूरी ली जाएगी। हर साल होता है दो से पांच प्रतिशत का इजाफा: नियामक आयोग के स्तर पर हर साल जो बिजली की दरें बढ़ाई जाती हैं, उसमें दो से लेकर पांच प्रतिशत तक का इजाफ होता है।

हालांकि बीच के कुछ सालों में घरेलू दरों के मामले में राहत भी दी गई। घरेलू उपभोक्ताओं की दरों में कोई इजाफा नहीं किया गया। तीन साल से जरूर घरेलू उपभोक्ताओं की दरों को भी बढ़ाया गया है।

बिजली उपभोक्ताओं की संख्या कुल उपभोक्ताओं की संख्या 28 लाख घरेलू उपभोक्ताओं की संख्या 4 लाख कमर्शियल उपभोक्ताओं की संख्या दो लाख अन्य उपभोक्ताओं की संख्या दो लाख

यह भी पढ़ें :  पुरानी रंजिश ने ली 17 वर्षीय किशोर की जान, गोली लगने के बाद इलाज के दौरान मौत

You missed

error: Content is protected !!