ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

रक्षिका लर्निंग हब के विद्यार्थियों का हाई स्कूल बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन

हल्द्वानी। CBSE 10वीं बोर्ड परीक्षा परिणामों में रक्षिका लर्निंग हब के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सफलता का परचम लहराया है।

संस्थान की छात्रा कृतिका तड़ागी ने 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर शीर्ष स्थान हासिल किया, जबकि कनक दुर्गापाल ने 94 प्रतिशत और नमन भौर्याल ने 92 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। इसके अलावा अन्य विद्यार्थियों ने भी शानदार प्रदर्शन कर नए आयाम स्थापित किए।

संस्थान की संचालक इंजीनियर रेनू नैनवाल मेवाड़ी ने इस सफलता पर खुशी जताते हुए बताया कि यह परिणाम विद्यार्थियों की मेहनत और सही मार्गदर्शन का परिणाम है।

उन्होंने वनस्थली विद्यापीठ से एमटेक की डिग्री प्राप्त की है तथा देश के प्रतिष्ठित संस्थान भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर में एक वर्ष की इंटर्नशिप भी कर चुकी हैं।

रेणु नैनवाल हल्द्वानी के प्रतिष्ठित हरगोविंद सुयाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की प्रथम बैच की छात्रा भी रही हैं।

उन्होंने यह साबित किया है कि उच्च शिक्षा के बाद केवल नौकरी ही एकमात्र विकल्प नहीं है, बल्कि स्वरोजगार के माध्यम से भी आत्मनिर्भर बना जा सकता है।

वर्तमान में रक्षिका लर्निंग हब में कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थियों को विज्ञान, गणित और भौतिक विज्ञान विषय स्वयं रेनू द्वारा पढ़ाए जाते हैं।

इसके साथ ही संस्थान में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, रोबोटिक्स और ड्रोन तकनीक पर भी विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

यह भी पढ़ें :  एच.एन. पांडे मेमोरियल फुटबॉल प्रतियोगिता: पार्वती प्रेमा जगती विद्यालय ने राधा चिल्ड्रन अकादमी को 2-0 से हराया

You missed

error: Content is protected !!