ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

रुद्रपुर। सिडकुल स्थित एक प्रतिष्ठित कंपनी में कार्यरत महिला एचआर मैनेजर का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।

जानकारी के अनुसार आशीर्वाद कॉलोनी गंगापुर ट्रांजिट कैंप निवासी 37 वर्षीय प्रभा शर्मा, पुत्री सतीश कुमार शर्मा, सिडकुल की एक फैक्ट्री में एचआर मैनेजर के पद पर कार्यरत थीं। वर्ष 2022 में उनका विवाह अंकित गर्ग के साथ हुआ था, लेकिन वर्तमान में दोनों के बीच तलाक का मामला न्यायालय में विचाराधीन है। इसके बाद से प्रभा अपने पिता के दूसरे मकान में अकेले रह रही थीं।

बताया जा रहा है कि मकान के निचले हिस्से में निर्माण कार्य चल रहा था, जिसकी देखरेख के लिए उनके पिता रोजाना वहां आते-जाते थे।

मंगलवार सुबह भी सतीश कुमार शर्मा ने बेटी प्रभा को फोन कर बताया था कि वह कुछ देर में घर पहुंचेंगे। जब वह मौके पर पहुंचे तो प्रभा छत की ओर जाने वाली सीढ़ियों के पास रस्सी के फंदे से लटकी मिलीं।

घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पंचायतनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच जारी है।

यह भी पढ़ें :  Youngest Producer Kartik Paliwal Embarks on Sacred Kanwar Yatra from Haridwar to Maneshwar Mahadev
error: Content is protected !!