ब्रेकिंग न्यूज़
चोरगलिया–मोरनौल–मझोलारीठासाहिब सड़क की मांग को लेकर बुद्धपार्क में गरजे क्षेत्रवासी, 250 गांवों को मिलेगा सीधा लाभहल्द्वानी : पीलीकोठी बड़ी मुखानी में वित्तीय जागरूकता कार्यक्रम, बैंकिंग योजनाओं और साइबर ठगी से बचाव की दी जानकारीनैनीताल : ज्योलीकोट में उत्तराखंड ग्रामीण बैंक का वित्तीय समावेशन अभियान, ग्रामीणों को बैंकिंग और साइबर सुरक्षा की दी जानकारीकारोबारी की दर्दनाक विदाई: वृद्धाश्रम में ली अंतिम सांस, तीनों शिक्षक बेटियों ने अंतिम संस्कार में आने से किया इनकारउत्तराखंड की 35 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मिलेगा राज्य स्तरीय सम्मान, मातृ-शिशु स्वास्थ्य और पोषण में उत्कृष्ट सेवाओं का मिला पुरस्कार
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। कुमाऊँ कमिश्नर दीपक रावत के निरीक्षण ने हल्द्वानी तहसील की कार्यप्रणाली की हकीकत उजागर कर दी।

शिकायतों की पुष्टि करने पहुंचे कमिश्नर ने तहसीलदार संग उत्तर उजाला स्थित कानूनगो अशरफ अली के घर का निरीक्षण किया।

जहां फाइलों और रजिस्टरों का बड़ा जखीरा मिला। जांच में सामने आया कि कानूनगो दफ्तर की जगह घर पर ही फाइलें रखते थे और मौके पर जाने के बजाय घर बैठकर रिपोर्ट लगाते थे।

फाइलों को जानबूझकर लंबित कर देरी करने के आरोप भी उन पर लगे हैं।

कमिश्नर के छापे जैसी कार्रवाई से तहसील प्रशासन में हड़कंप मच गया। यह भी सामने आया कि कानूनगो अशरफ अली पूर्व में भी विवादों में घिर चुके हैं।

इस घटना ने तहसील प्रशासन की भूमिका पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

कमिश्नर ने जिलाधिकारी को इस मामले की प्रशासनिक जांच कर कड़ी कार्रवाई के आदेश दिए हैं।

यह भी पढ़ें :  नैनीताल : 79 साल का इंतजार खत्म होने की उम्मीद: फगुनियाखेत सड़क प्रस्ताव वन विभाग से आगे बढ़ा, जल्द मिल सकती है NOC

You missed

error: Content is protected !!