उत्तराखंड में 23 जनवरी को 100 निकायों के लिए होने वाले चुनावों में 30.29 लाख मतदाता प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे।
देहरादून जिले में सर्वाधिक नौ लाख 98 हजार 231 मतदाता प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे।
जबकि रुद्रप्रयाग जिले में सबसे कम एक लाख 82 हजार 37 मतदाता हैं।
राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से मतदाता अंतिम सूची जारी कर दी गई है। इस सूची के अनुसार राज्य में एकमात्र सीमांत जिले पिथौरागढ़ में महिला मतदाताओं की संख्या अधिक है, जबकि अन्य सभी जिलों में पुरुष मतदाता अधिक हैं।
आयोग की ओर से जारी सूची के अनुसार, राज्य में महिला मतदाताओं की संख्या 14 लाख 66 हजार 151 है तो 15 लाख 62 हजार 349 पुरुष मतदाता हैं।
वहीं थर्ड जेंडर मतदाताओं की संख्या 528 है। पिथौरागढ़ में महिला मतदाताओं की संख्या जहां 30952 है, वहीं पुरुष मतदाताओं की संख्या 30468 है।
देहरादून में 9.98 लाख मतदाता करेंगे प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला, पिथौरागढ़ में महिला मतदाताओं की संख्या अधिक
जिला महिला पुरुष कुल
बागेश्वर 12557 12764 25321
पौड़ी 86342 87181 173565
नैनीताल 168084 175704 343824
टिहरी 36359 43766 80136
हरिद्वार 279924 307053 587127
चमोली 26112 28062 54177
यूएस नगर 274370 293107 567684
उत्तरकाशी 22662 25037 47723
अल्मोड़ा 18726 19161 37893
चंपावत 16150 17539 33689
प्रचार के लिए दो दिन का समय शेष
निकाय चुनाव के मैदान में उतरे प्रत्याशी 21 जनवरी को शाम पांच बजे तक प्रचार कर सकेंगे। इसके बाद डोर-टू-डोर प्रचार किया जा सकेगा। इस बीच तमाम पार्टियों ने चुनाव प्रचार तेज कर दिया है।
गली-मुहल्लों से लेकर बड़े स्तर पर प्रत्याशियों की ओर से प्रचार किया जा रहा है। भाजपा-कांग्रेस के तमाम बड़े नेता चुनाव प्रचार को लेकर मैदान में हैं।
निकायों की संख्या 100
नगर निगम 11
नगर पालिका परिषद 43
नगर पंचायत 46
वार्डों की संख्या 1282
मतदान केंद्रों की संख्या 1515
मतदान स्थलों की संख्या 3394
मतदान-मतगणना के दिन बंद रहेंगे ठेके
