ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

रीप परियोजना के अंतर्गत विकास खण्ड भीमताल के ज्योलीकोट में उड़ान सी एल एफ  द्वारा संचालित फ्रूड वैन का शुभारम्भ 

जिले में रोजगार के अवसर बढ़ाने हेतु जिले में लगातार नए अवसर प्रदान किए जा रहे हैं

नैनीताल। विकास खंड भीमताल अंतर्गत ज्योलीकोट में फूड वैन का शुभारम्भ ब्लॉक प्रमुख हरीश बिष्ट द्वारा किया गया। इस पहल का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंदों को सुलभ भोजन उपलब्ध कराना और स्थानीय लोगों की आजीविका को मजबूत करना है।

फूड वैन के संचालन से जहां स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे, वहीं क्षेत्रीय उत्पादों को भी एक बड़ा मंच मिलेगा। इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलने के साथ पारंपरिक व्यंजनों को भी बढ़ावा मिलेगा।

इस योजना के तहत फूड वैन का संचालन महिला समूहों द्वारा किया जाएगा, जिससे महिलाओं को प्रत्यक्ष रोजगार मिलेगा और वे आर्थिक रूप से सशक्त बन सकेंगी। इसके साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में उत्पादित ताजी सब्जियां, दालें और मसालों की मांग बढ़ने से अप्रत्यक्ष रूप से किसानों और स्थानीय उत्पादकों को भी लाभ होगा।

प्रशासन के अनुसार, यह पहल स्थानीय स्तर पर उद्यमिता को बढ़ावा देने और समुदाय को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। जनपद के अन्य क्षेत्रों में भी जल्द ही 9 और फूड वैन शुरू किए जाने की योजना है।

इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी, जिला परियोजना प्रबंधक (रीप), ब्लॉक कर्मचारी तथा स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें :  भीमताल में युवक पर कई लड़कियों से धोखाधड़ी व शोषण के आरोप, थाने का घेराव कर गिरफ्तारी की मांग तेज

You missed

error: Content is protected !!